Emergency Quota in Trains: इमरजेंसी कोटा इंडियन रेलवे द्वारा यात्रियों की अचानक और जरूरी यात्रा की सुविधा के लिए रखा गया है. यह सभी के लिए नहीं है, बल्कि केवल कुछ विशेष कैटेगरी के लोगों के लिए उपलब्ध होता है, जैसे केंद्रीय मंत्री, सुप्रीम कोर्ट/उच्च न्यायालय के जज, सांसद, सरकारी अधिकारी या पारिवारिक आपातकाल की स्थिति में यात्रियों के लिए. इस कोटे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अचानक यात्रा करने वालों को लंबी वेटिंग लिस्ट का सामना न करना पड़े और वे समय पर यात्रा कर सकें. आइए जानते हैं,इमरजेंसी कोटा के तहत आवेदन कैसे करें से लेकर सबकुछ.
कैसे बुक करें ट्रेन में इमरजेंसी कोटा के तहत टिकट?
Emergency Quota in Trains: इंडियन रेलवे में इमरजेंसी कोटा यात्रियों की अचानक और जरूरी यात्रा की आवश्यकता को पूरा करने के लिए रखा गया है. यह कोटा सभी यात्रियों के लिए नहीं है, बल्कि केवल कुछ विशेष श्रेणियों के लोगों के लिए ही उपलब्ध होता है. इसके तहत हर ट्रेन और अलग-अलग क्लास में सीमित संख्या में सीटें रिजर्व की जाती हैं.
इमरजेंसी कोटा की सुविधा जोनल और डिवीजनल मुख्यालयों में कोटा सेल्स के माध्यम से मिलती है. इसके अलावा कुछ रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों को यह कोटा उपलब्ध होता है.
रेल मंत्रालय के अनुसार, इमरजेंसी कोटा मुख्य रूप से उन लोगों के लिए रखा गया है जिन्हें अचानक यात्रा करनी होती है. इनमें शामिल हैं:
रेलवे आवश्यकतानुसार अन्य आपातकालीन यात्राओं के लिए भी सीटें जारी कर सकता है. इस दौरान यात्रियों की स्थिति, यात्रा की तात्कालिकता और जरूरत को ध्यान में रखा जाता है.
रेल मंत्रालय को हर दिन अलग-अलग स्तरों से इमरजेंसी कोटा के लिए कई अनुरोध मिलते हैं. इन अनुरोधों को मंजूरी देने का काम रेलवे प्राथमिकता के आधार पर करता है, जो Warrant of Precedence और लंबे समय से चले आ रहे नियमों के अनुसार तय होती है.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, सबसे पहले इमरजेंसी कोटा उन लोगों के लिए दिया जाता है जो स्वयं यात्रा कर रहे हों, जैसे HOR होल्डर्स या सांसद. इसमें उनकी वरिष्ठता और पदानुक्रम के अनुसार प्राथमिकता दी जाती है.इसके बाद, अन्य अनुरोधों पर विचार किया जाता है.
इस कोटे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिन यात्रियों को अचानक यात्रा करनी है, उन्हें लंबी वेटिंग लिस्ट में फंसने की समस्या न आए. इस कोटे से यात्रियों को समय पर सीट मिलना आसान होता है.
Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…
Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…
Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…
Delhi Krishna Nagar School : जब यह भयानक घटना हुई, उस समय क्लास चल रही…
केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…