राजधानी दिल्ली से बेहद ही हैरान करने वाली घटना (Shocking Incident) सामने आई है जिसने हर किसी को पूरी तरह से चौंका दिया है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल (Police Investigation) शुरू कर दी है.
एक लावारिस कार में तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप
Three bodies case: देश की राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके से बेहद ही चौंकाने वाला घटना सामने आई है, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़ कर दिए हैं. जानकरी के मुताबिक, 8 को एक लावारिस कार में तीन लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. तो वहीं, इस हैरान करने वाली घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने तेजी से अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है. फिलहाल, इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी में बड़ी सफलता हासिल की है.
हालांकि, पुलिस जांच में कई चौंकाने वाला खुलासे सामने आए हैं. जहां, पुलिस ने इस घटना में आरोपी कमरुद्दीन को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. तो वहीं, पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़ितों को अपने जाल में फंसाकर निशाना बनाया था. लूट के इरादे से उसने पीड़ितों को प्रसाद के रूप में लड्डू खाने को दिए थे. तो वहीं, इन लड्डुओं में आरोपी ने पहले ही घातक सल्फास मिलाकर रखा हुआ था, लड्डू खाने के कुछ ही देर बाद तीनों की मौत हो गई.
जैसे ही तीनों की जान गई, आरोपी कमरुद्दीन पीड़ितों के पास मौजूद 2 लाख नकद लेकर मौके से फरार हो गया. तो वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कार से तीनों मृतकों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. हालांकि, पुलिस का यह भी मानना है कि तकनीकी जांच के बाद इस घटना के तार किसी तरह के तांत्रिक का भी इशारा कर रहे हैं.
फिलहाल, इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. हालांकि, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस वारदात में कमरुद्दीन के साथ कोई और भी शामिल था या उसने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है. तो वहीं, आरोपी की इस गिरफ्तारी ने राजधानी में सक्रिय “ढोंगी बाबाओं” के खतरनाक नेटवर्क पर एक बार फिर से कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Asian Games 2026:फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारत बनाम श्रीलंका मैच के विनर से होगा.…
The Paradise Box Office Collection Day 7: नानी की 'द पैराडाइज' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार…
IND vs SL Semifinal Live Streaming: एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में आज भारत…
IND vs SL Semifinal Weather Report: एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने…
Who is Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार एक अनुभवी इंडियन पायलट हैं जो दुबई की…
IND vs SL, Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत…