<
Categories: देश

भारत की समुद्री सीमा में हुआ बड़ा विस्फोट, मुंबई तक मचा हड़कंप…नौसेना ने एक्टिव होते हुए उतारा अपना जंगी जहाज

Singapore Ship Explosion : सोमवार सुबह केरल के तट पर सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 में विस्फोट की सूचना से हड़कंप मच गया।

India News (इंडिया न्यूज), Singapore Ship Explosion : सोमवार सुबह केरल के तट पर सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 में विस्फोट की सूचना से हड़कंप मच गया। मुंबई में समुद्री परिचालन केंद्र द्वारा कोच्चि में अपने समकक्षों को सुबह करीब 10.30 बजे अंडरडेक विस्फोट की सूचना दी गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 270 मीटर लंबा यह जहाज, जिसका ड्राफ्ट 12.5 मीटर है, 7 जून को कोलंबो से रवाना हुआ था और मुंबई की तरफ आ रहा था, जिसके 10 जून को पहुंचने की उम्मीद थी।

पीआरओ ने एक संचार में कहा, “09 जून 25 को, लगभग 1030 बजे, एमओसी (कोक) को एमओसी (एमबीआई) से एमवी वान हाई 503 में अंडरडेक विस्फोट की सूचना मिली। यह जहाज सिंगापुर ध्वज वाला कंटेनर जहाज है, जो 270 मीटर लंबा और ड्राफ्ट 12.5 मीटर है, जिसका एलपीसी कोलंबो है।”

उन्होंने कहा कि जवाब में भारतीय नौसेना ने तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए कोच्चि में डॉक करने के लिए निर्धारित आईएनएस सूरत को डायवर्ट कर दिया।

नौसेना ने संभाला मोर्चा

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए भारतीय नौसेना ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कोच्चि स्थित आईएनएस सूरत को जहाज को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया। पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा सुबह 11 बजे यह निर्णय लिया गया।

इसके अलावा नौसेना कोच्चि स्थित आईएनएस गरुड़ नौसेना वायु स्टेशन से डोर्नियर विमान उड़ाने की भी योजना बना रही है, जो घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करेगा और आवश्यक समन्वय प्रदान करेगा। भारतीय नौसेना और समुद्री एजेंसियां ​​लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं। बचाव और राहत कार्य के लिए प्रयास जारी हैं।

‘सिर पर आगे और पीछे से वार’, राजा रघुवंशी हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, हत्यारिन सोनम के खौफनाक कारनामे चौंका देंगे

बहुत डरता था वो तो, ऐसी चीजों से….सोनम पर ये क्या बोली राजा की भाभी? जान आपके भी होश उड़ जाएंगे

Shubham Srivastava

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST