<
Categories: देश

Fact Check: क्या 2026 में लॉकडाउन लगेगा? दूर कर लीजिए अपना हर कंफ्यूजन

Lockdown in India: पीएम मोदी के एक बयान के कारण लोग एक बार फिर शॉक हो गए हैं. इसके बाद इंटरनेट पर अचानक से सर्च किया जाने लगा है कि क्या भारत में फिर से लॉकडाउन लगने वाला है? आइए जानते हैं इसकी सच्चाई...

Lockdown in India fact check: भारत में अचानक से डिजिटल सर्च प्लेटफॉर्म्स पर ‘लॉकडाउन इइन इंडिया’ सर्च किया जाने लगा है. इंटरनेट पर ये टॉपिक अचानक से इतना सर्च होने लगा कि हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी. इसके ट्रेंड करने का कारण ये है कि 2020 में इसी दौरान नेशनल लॉकडाउन लगा था. इसका अर्थ है कि लॉकडाउन की छठी बरसी है. इसके अलावा हाल ही में पीएम मोदी ने भाषण के दौरान एक बयान दिया, जिसके बाद लॉकडाउन इन इंडिया ट्रेंड में आ गया. इतना ही नहीं फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लॉकडाउन की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में किसी तरह के प्रतिबंध की कोई योजना नहीं है. इससे साफ है कि ये खबर भ्रामक है. 

क्या था पीएम मोदी का बयान?

बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने 2020 के कोविड लॉकडाउन और वर्तमान पश्चिम एशिया संकट को लेकर एक तुलनात्मक उदाहरण दिया. इस बयान में उन्होंने युद्ध के प्रभाव को एक चुनौती बताया. उन्होंने लोगों से अपील की कि कोविड काल में जिस तरह सामूहिक धैर्य, एकता दिखाई थी, उसी तरह अब भी तैयार रहे. हालांकि उन्होंने किसी घरेलू प्रतिबंध के बारे में घोषणा नहीं की. हालांकि कोविड का नाम सुनकर लोगों में घबराहट देखने को मिली.

मंत्रालयों ने दिया ये बयान

सर्च ट्रेंड के वायरल होने के बाद सरकार की तरफ से किसी भी लॉकडाउन की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया गया है. विदेश मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय ने संयुक्त बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण ईंधन की कीमतें चिंता का विषय हैं. हालांकि घरेलू आवाजाही पर किसी तरह की रोकथाम किए जाने की कोई योजना नहीं है. 

मंगलवार को तेजी से वायरल हुए वीडियो

भारत में लॉकडाउन ट्रेंड का मुख्य कारण वायरल एंग्जायटी स्पायरल भी है. मंगलवार को एक्स, फेसबुक और व्हाट्सएप पर तेजी से लॉकडाउन की घोषणा वाले वीडियो वायरल होने लगे. इसके कारण लोगों के मन में भ्रम पैदा हुआ कि जल्द एक बार फिर लॉकडाउन लगने वाला है. गलत सूचना और बढ़ती तेल कीमतों की खबरों ने मिलकर इसे गूगल में ट्रेंड पर पहुंचा दिया. हालांकि भारत में लॉकडाउन की खबरों को सरकार और अलग-अलग मंत्रालयों की तरफ से खारिज कर दिया गया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

कभी राजस्थान रॉयल्स ने स्क्वॉड से बाहर किया, आज बन बैठा विराट कोहली का मालिक, पूरी टीम ही खरीद ली

बिरला ग्रुप समेत अन्य बड़े ग्रुप्स ने मिलकर आरसीबी की टीम को करीब 16500 करोड़…

Last Updated: March 25, 2026 14:00:22 IST

Tata Sierra Petrol Or Diesel: Tata Sierra खरीदने वाले अलर्ट! माइलेज का RTI से खुलासा, जबरदस्त डिमांड?

Tata Sierra Petrol Or Diesel: टाटा मोटर्स ने नवंबर 2025 में नई Sierra SUV लॉन्च…

Last Updated: March 25, 2026 13:44:16 IST

MP News: गैस सिलेंडर लेने लाइन में थे लगे लोग, अचानक मधुमक्खियों ने बोल दिया धावा, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद में दर्जनों लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन…

Last Updated: March 25, 2026 13:41:09 IST

MP Board 5th, 8th Result 2026 DECLARED: एमपी बोर्ड MPBSE 5वीं, 8वीं रिजल्ट rskmp.in पर जारी, यहां से करें चेक

MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2026 DECLARED: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं…

Last Updated: March 25, 2026 13:28:57 IST

Ashok Kharat Viral Video: 19 मिनट 34 सेकेंड के बाद अशोक खरात का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, महिला के सामने गंदी हरकत

Ashok Kharat Viral Video: नाशिक के रहने वाले और खुद को ज्योतिषी बताने वाले अशोक…

Last Updated: March 25, 2026 13:28:51 IST

Marital Rape In India: शादी के बाद संबंध बनाने के लिए ‘consent’ का महत्त्व, क्या कहता है कानून?

भारत में मैरिटल रेप को बलात्कार की श्रेणी में रखा ही नहीं जाता. चूंकि शादी…

Last Updated: March 25, 2026 13:01:40 IST