Father Daughter Emotional Video: शादी-समारोह का माहौल हंसी-खुशी और भरपूर आनंद का होता है. शादी समारोह के आखिरी चरण में बेटी की विदाई के दौरान खुशियां कहीं दूर चली जाती हैं. लड़की पक्ष के लोग गम में डूब जाते हैं. दरअसल, बेटी की विदाई के लम्हे लड़की के माता-पिता के लिए बेहद भावुक करने वाले होते हैं. यह पैरेंट्स के लिए सबसे भावुक लम्हा होता है. बेटी की विदाई के समय भावनाओं का वह समंदर उमड़ता है, जब आंखें नम और दिल दुआओं से भर जाता है. वहीं, दुल्हन बनी बेटी भी बचपन से लेकर विदाई तक के लम्हों का याद कर रो पड़ती है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें पिता शादी से पहले बेटी के साथ रीति-रिवाज यानी रस्में निभा रहा है और बेटी की आंखें नम हो जाती हैं.
इस वीडियो में पिता सबसे पहले थाल में कलर लेकर कमरे में बैठी पिता के पास जाता है. इसमें रोचक यह है कि सामने सोफे पर बैठी बेटी के समक्ष पिता पहले नतमस्तक होता है. इसके बाद पूरी तरह से दंडवत हो जाता है. अगले चरण में बेटी उस थाल में भरे रंगों में अपने पैर रखती है और फिर कपड़ों पर उसकी छाप देती है. इसके बाद पिता उन छाप पर भावुक अंदाज में माथा टेकता है.
घर वाले हो जाते हैं भावुक
यह रस्म अदा करने के दौरान जहां बेटी रो पड़ती है तो पूरा परिवार भावुक हो जाता है. भले ही यह एक रस्म हो और बेहद सामान्य अंदाज में निभाई गई हो, लेकिन यह वीडियो भावुक इसलिए भी करता है, क्योंकि बेटी की भावनाएं भी आंसू के रूप में छलक पड़ती हैं.
💔 बेटी की विदाई से पहले ऐसा पल… जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो जाएंगी..😭
शादी से पहले एक बेटी अपने नए जीवन की ओर कदम बढ़ाने वाली होती है, लेकिन उससे पहले उसके पिता ने जो किया, उसने पूरे इंटरनेट को भावुक कर दिया।
वीडियो में पिता अपनी बेटी के पैरों के निशान एक कपड़े पर लेते… pic.twitter.com/r8lO5iQLrh
— Sanjay Gupta 🇮🇳 (@sanjukgupta1987) April 18, 2026
भावुक कर देता है गाना
इस वीडियो के बैकराउंड में जो गीत बजता है वह मोहम्मद रफी और आशा भोसले की आवाज में है. जिनका 12 अप्रैल, 2026 को निधन हो गया. यह गीत ‘हम दोनों’ फिल्म का है और फिल्माया गया है- साधना और देव आनंद पर. गीत के बोल हैं- अभी ना जाओ छोड़कर कि दल अभी भरा नहीं. पूरे वीडियो में ये गीत बजता है.
घुटनों पर बैठ कर पिता करता है रस्में पूरी
वीडियो के आखिर में पिता फूल लेकर घुटनों के बल पर बेटी के पास आता है. बेटी भी भावुक अंदाज में आगे बढ़कर पिता को गले लगा लेती है. इसके बाद परिवार के हर सदस्य के पास जाती है और गले लगती है. इस दौरान भाई भी भावुक अंदाज में बहन के गले लगता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो कर देख रहे हैं. यहां पर बता दें कि बेटी की विदाई का लम्हा वह होता है. जब वह अपना बचपन का घर, यहां की यादें और माता-पिता का साया छोड़कर पति के साथ नए जीवन की शुरुआत करती है,