<
Categories: देश

Mumbai Metro Collapse: मुंबई मेट्रो पिलर हादसे पर सरकार सख्त, 5 लोग गिरफ्तार, कॉन्ट्रैक्टर पर 5 करोड़ का जुर्माना

Mumbai Metro Collapse: मुंबई मेट्रो हादसे के बाद अब प्रशासन ने लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है. साथ ही जांच कमेटी भी बनाई गई जिससे हादसे के पीछे की वजह सामने आ सके.

Mumbai Metro Collapse: अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को मुंबई के मुलुंड इलाके में एक अंडर-कंस्ट्रक्शन मेट्रो लाइन के पैरापेट का एक हिस्सा टूटकर नीचे से गुजर रही गाड़ियों पर गिर गया. इससे 46 साल के एक शख्स की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि इस घटना के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जांच के निर्देश दिए, जबकि विपक्ष ने इस घटना को लेकर महायुति सरकार की आलोचना की और सवाल किया कि क्या लोगों की जान इतनी सस्ती हो गई है?

इस बीच, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने कॉन्ट्रैक्टर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर-अस्टाल्डी (RAJV) और उसके सब-कॉन्ट्रैक्टर मिलन रोड बिल्डटेक LLP पर 5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया. एक बयान में कहा गया कि प्रोजेक्ट से जुड़े एक जनरल कंसल्टेंट जो DB इंजीनियरिंग एंड कंसल्टिंग, हिल इंटरनेशनल इंक और लुइस बर्जर कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (DB हिल LBG) का एक कंसोर्टियम है. पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है. 

एक की हुई मौत

इस घटना में ऑटो रिक्शा के पीछे बैठे रामधनी यादव (46) की मौत हो गई. ऑटो रिक्शा ड्राइवर राजकुमार यादव (45) को गंभीर चोटें आईं और उन्हें मुलुंड के एक अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया. अधिकारियों ने बताया कि ऑटोरिक्शा में बैठे एक और व्यक्ति, महेंद्र प्रताप यादव (52) और कार ड्राइवर दीपा रूहिया (40) को चोटें आईं. हालांकि, उनकी हालत स्थिर है. घटना के बाद CM फडणवीस ने मामले की पूरी जांच की घोषणा की और कहा कि राज्य सरकार मरने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देगी. उन्होंने कहा कि मुलुंड में हुआ हादसा बहुत बुरा हुआ है. हमारी दुआएं मरने वालों के परिजनों और घायलों के साथ हैं. सरकार और MMRDA घायलों के मेडिकल खर्च का ध्यान रखेंगे.

साइट्स का ऑडिट की कही बात

उन्होंने आगे कहा कि बचाव के तौर पर ऐसी सभी कंस्ट्रक्शन साइट्स पर तुरंत सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा. MMRDA ने पैरापेट सेगमेंट के गिरने के कारण की जांच के लिए एक हाई-लेवल जांच कमेटी भी बनाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, MMRDA के एक सीनियर अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि कमेटी कंस्ट्रक्शन के तरीके, क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम, सुपरविज़न सिस्टम, कॉन्ट्रैक्टर के उसका पालन करने और थर्ड-पार्टी ओवरसाइट प्रोसेस की जांच करेगी. प्राथमिकता के आधार पर एक डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी गई है. तुरंत सावधानी के तौर पर शुरुआती नतीजों के आधार पर संबंधित हिस्से पर कंस्ट्रक्शन का काम कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. 

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि मिलान रोड बिल्डटेक के चार अधिकारियों परियोजना निदेशक हरीश चौहान, परियोजना प्रबंधक कुलदीप सपकाल, उप परियोजना प्रबंधक सौरभ सिंह और पर्यवेक्षक प्रशांत भोईर और हिल इंटरनेशनल इंक के परियोजना प्रबंधक अवधूत इनामदार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि MMRDA के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सत्यजीत साल्वे को भी सस्पेंड कर दिया गया है.

बीजेपी एमएलए का आरोप

स्थानीय BJP MLA मिहिर कोटेचा ने दावा किया कि साइट पर SOPs का पालन नहीं किया जा रहा था. इससे यह हादसा हुआ और कॉन्ट्रैक्टर को पहले लापरवाही के लिए रेड-फ्लैग किया गया था. कोटेचा ने कहा कि पिछले महीने उन्होंने MMRDA और नगर निगम के अधिकारियों के साथ LBS रोड के दो किलोमीटर हिस्से का जॉइंट इंस्पेक्शन किया था. MMRDA अधिकारियों ने कोटेचा के दावों का जवाब नहीं दिया.

Recent Posts

Honey Trap Case: ‘तस्वीरों और वीडियो कॉल का झांसा…’ लड़की के जाल में फंसे IAF के विंग कमांडर, गिरफ्तार

Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप…

Last Updated: November 14, 2026 12:17:41 IST

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST