<
Categories: देश

हिमाचल में ताजा बर्फबारी, अटल टनल छोर पर गिरी बर्फ, मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना, आज का मौसम अपडेट

13 March Weather Update: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है. अटल टनल के छोर पर बर्फ गिरने से मौसम ठंडा हो गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है.

आज का मौसम 13 मार्च: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी देखने को मिल रही है, खासकर अटल टनल के आसपास के क्षेत्रों में बर्फ गिरने से ठंडक बढ़ गई है. वहीं मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई हुई है. बदलते मौसम के बीच मौसम में गर्मी से राहत पाने की उम्मीद जगी है.

अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी

अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर भी बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है, सुबह ही मनाली से अटल टनल की ओर गए पर्यटकों को मार्च में बर्फबारी का लुफ्त उठाने का मौका मिला. पड़ोसी राज्यों में बढ़ते गर्मी का प्रकोप जहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, वहीं मनाली पहुंचकर पर्यटकों को बर्फबारी का आनंद देखने को मिल रहा है. ताजा बर्फबारी के बाद एक बार फिर से लाहुल व मनाली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

शिंकुला दर्रे से आवाजाही बंद की गई

दूसरी ओर रोहतांग, कुंजम, बारालाचा व शिंकुला दर्रे पर भारी बर्फबारी हो रही है. शिंकुला दर्रे में बर्फबारी की वजह से जंस्कार मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक हो गई है.

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड में आज भी मैदानी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है. यहां आंधी की उम्मीद भी हैं. आज और आने वाले अगले दो दिनों के लिए ये चेतावनी जारी की गई है.

राजस्थान में लू की रफ्तार

राजस्थान में मार्च से ही बढ़ते गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. लू चलने लगी है. बुधवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा इलाकों में इसका असर देखने को मिला है. यहां अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री दर्ज किया गया है. आने वाले दिनों में तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए आगामी दिनों में तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट ने हीटवेव से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Recent Posts

DC vs MI: पृथ्वी शॉ दिल्ली में करेंगे वापसी! मुंबई से इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी, प्लेइंग XI पर डालें नजर

DC vs MI Predicted Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल…

Last Updated: April 4, 2026 11:18:39 IST

शादी को लेकर युवती ने दिया बोल्ड स्टेटमेंट, कहा, ‘50% कॉर्पोरेट कर्मचारी अवैध…’, वीडियो वायरल

एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस लड़की ने…

Last Updated: April 4, 2026 11:14:03 IST

Delhi Gold Price 4 April: सोने की कीमतों ने बढ़ाई धड़कनें! दिल्ली के नए रेट्स देंगे मुनाफा या देंगे बड़ा झटका?

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: April 4, 2026 10:57:34 IST

आज चांदी का भाव 4 अप्रैल 2026: चांदी के दाम पर सस्पेंस हाई! आज मिलेगी राहत या जेब पर पड़ेगा बड़ा झटका?

Silver Price Today: दिल्ली में चांदी की दरें आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ बदलती…

Last Updated: April 4, 2026 10:53:44 IST

DC vs MI  Live Streaming: घर और सफर के दौरान भी देख सकेंगे IPL के मैच, नोट करें तरीका

DC vs MI  Live Streaming : टीवी चैनल के साथ-साथ ऐप पर भी आप मैच का…

Last Updated: April 4, 2026 10:39:51 IST

Aadhaar-PAN Mismatch: पैन कार्ड और आधार में डिटेल्स अलग हैं? तुरंत करें फिक्स, स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Aadhaar Card Mismatch: यदि आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड पर लिखा नाम आपस में…

Last Updated: April 4, 2026 10:33:52 IST