<
Categories: देश

Gandhi Jayanti 2025: 2 अक्टूबर को क्यों होता है राष्ट्रीय अवकाश? जानें पीछे छुपा महत्व

Gandhi Jayanti: आज हम बात करेंगे की 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय अवकाश क्यों होता है और इसका महत्व क्या है.

Gandhi Jayanti Significance: भारत में हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिवस को बड़े आदर और सम्मान के साथ मनाया जाता है. लोग इस दिन उनके आदर्शों और सिद्धांतों को याद करते है. ‘राष्ट्रपिता’ या ‘बापू’ कहे जाने वाले गांधी ने अपने जीवन से यह साबित किया कि स्वतंत्रता और न्याय की राह हिंसा से नहीं, बल्कि सत्य और अहिंसा से प्रशस्त हो सकती है. 2025 में पूरा देश उनकी 156वीं जयंती मना रहा है.

महात्मा गांधी का जीवन और योगदान

मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ. शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने वकालत शुरू की और दक्षिण अफ्रीका में रहकर रंगभेद और अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया. वहीं से उन्होंने सत्याग्रह और अहिंसा के सिद्धांतों का प्रयोग करना शुरू किया. भारत लौटने के बाद गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन की अगुवाई की. असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे ऐतिहासिक आंदोलनों में उनकी भूमिका निर्णायक रही. उन्होंने भारतीय जनता को संगठित किया और देश को आज़ादी की दिशा में आगे बढ़ाया.

गांधी का वैश्विक प्रभाव

गांधी के विचार केवल भारत तक सीमित नहीं रहे। उनकी अहिंसा और सत्य की नीति ने दुनिया भर में लोगों को प्रेरित किया. अमेरिका में मार्टिन लूथर किंग जूनियर और दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला जैसे नेताओं ने खुले तौर पर माना कि उनके संघर्षों की नींव गांधी के विचारों से मजबूत हुई.

गांधी जयंती का महत्व (Gandhi Jayanti Significance)

गांधी जयंती भारत में तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है. इस दिन देशभर में प्रार्थना सभाएं, सफाई अभियान, निबंध प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. नई दिल्ली स्थित राजघाट पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य नेता बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हैं. संयुक्त राष्ट्र ने भी महात्मा गांधी के योगदान को मान्यता देते हुए 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया है. इस वर्ष जब हम गांधी की 156वीं जयंती मना रहे हैं, तब यह और भी आवश्यक हो जाता है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें. आज की दुनिया, जहाँ हिंसा और असमानता की घटनाएं बढ़ रही हैं, वहां गांधी का संदेश पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST