<
Categories: दिल्ली

Delhi School: दिल्ली के स्कूलों में होगी RSS की पढ़ाई, छात्र ‘राष्ट्रनीति’ से समझेंगे नागरिक कर्तव्य

Delhi School Education: शैक्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत ‘राष्ट्रनीति’ नामक अध्याय को पहली कक्षा से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों में नागरिक जागरूकता, नैतिक शासन और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है.

Delhi School: दिल्ली के सरकारी स्कूल में जल्द ही राष्ट्रनीति नामक एक नए शिक्षा कार्यक्रम के तहत आरएसएस (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के बारे में पढ़ाया जाएगा. शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को बताया कि पाठ्यक्रम में वीर सावरकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी जानकारी दी जायेंगी.

आशीष सूद ने कहा कि छात्रों में नागरिक और सामाजिक जागरूकता पैदा करने और मौलिक कर्तव्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इस कार्यक्रम में आरएसएस पर एक अध्याय जोड़ा जा रहा है. राष्ट्रनीति नामक शैक्षिक कार्यक्रम का ये अध्याय कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों में नागरिक जागरूकता, नैतिक शासन और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है.

बच्चों को RSS के इतिहास और योगदान के बारे में पढ़ाया जाएगा

पाठ्यक्रम के एक भाग के रूप में बच्चों को आरएसएस की उत्पत्ति और इतिहास उसकी विचारधारा और प्राकृतिक आपदाओं और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सहायता प्रदान करने में उसके कार्यकर्ताओं की भूमिका के बारे में पढ़ाया जाएगा. एक सूत्र को बताया कि इन पाठों का उद्देश्य संगठन के बारे में गलत धारणाओं को दूर करना भी है.

उनके अनुसार पाठ में उल्लिखित योगदान स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस की भागीदारी के साथ-साथ उसके सामाजिक कार्यों जैसे रक्तदान अभियान, खाद्य आपूर्ति, केदारनाथ और बिहार बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान बचाव कार्य और कोविड महामारी के दौरान राहत गतिविधियों पर प्रकाश डालेंगा.

इसमें आरएसएस द्वारा स्थापित आरएसएस के इतिहास का भी वर्णन होगा. ये सांस्कृतिक जागरूकता, अनुशासन, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व पर संगठन के फोकस को उजागर करेगा और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे नेताओं का उल्लेख करेगा जो इससे जुड़े रहे है. एक अलग खंड गुमनाम नायकों को समर्पित होगा.

शिक्षक पुस्तिकाएं है तैयार

उन्होंने कहा कि शिक्षक नियमावली पहले ही तैयार कर ली गई है और एससीईआरटी में प्रशिक्षण सत्र चल रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि पाठ्यक्रम के बारे में और विवरणों पर अभी भी चर्चा की जा रही है, जिसमें ये तय करना भी शामिल है कि कौन से कक्षा समूह नए अध्यायों का अध्ययन करेंगा. सूत्र ने कहा छात्रों को शासन लोकतंत्र और सक्रिय नागरिकता का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए ये पाठ्यक्रम सभी कक्षाओं में शुरू किया जा रहा है. राष्ट्रनीति कार्यक्रम को आधिकारिक तौर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 18 सितंबर को भारत मंडपम में नमो विद्या उत्सव के तहत शुरू किए गए तीन नए पाठ्यक्रमों में से एक के रूप में लॉन्च किया था.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST