<
Categories: देश

‘मैं कमा लूंगा, तू चिंता मत कर…’ रात 2 बजे फोन कर रोने लगी बेटी, पिता ने किया यूं मोटिवेट; Video देख नहीं रोक पाएंगे आंसू

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया है. दरअसल, डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही बेटी को उसके पिता रात को 2 बजे मोटिवेट कर रहे हैं. जिसे देख हर किसी की आंखें नम हो जाएगी. यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है.

Viral Video: पढ़ाई के साथ-साथ या पढ़ाई के बाद लोगों को अक्सर अपने करियर की चिंता सताने लगती है. वह अपने सपनों को सच करने की पूरी कोशिश करते हैं. लेकिन कई बार लोग करियर का प्रेशर इतना ज्यादा ले लेते हैं, जिसके कारण उन्हें समझ नहीं आता है कि वह क्या करें. उस स्थिति में उन्हें केवल एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है. जो उन्हें मोटिवेट करे और कहे कि आगे जो होगा सब अच्छा ही होगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं हूं सब संभाल लुंगा. बस यह शब्द उसकी हिम्मत बन जाते हैं. लेकिन हर बार हर किसी के पास ऐसा कहने वाला मौजूद नहीं होता है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है. जिसे देख आपकी आंखों से आंसू छलक जाएंगे. वीडियो में एक पिता अपनी बेटी को ढाढस बंधाने की पूरी कोशिश कर रहा है. हर बच्चा चाहता है कि उसके पास एक ऐसा पिता जरुर हो, जो हर वक्त में उसके साथ खड़ा रहे. न की बच्चे को उसके रिजल्ट से जज करें. वीडियो में पिता अपनी रोती हुई बेटी को हिम्मत देने की कोशिश कर रहे हैं. बच्ची आंखों में आंसू लिए उनकी बात सुनती हुई नजर आ रही है. 

पिता ने दिया बेटी को दिलासा

वीडियो पर लिखा था “जब मैं सुबह 2 बजे अपने पापा को फ़ोन करती हूं, तो वे हमेशा मुझे मोटिवेट करने और सपोर्ट करने के लिए मौजूद रहते हैं.” वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की रात के 2 बजे अपने पिता को फोन करता है. पिता उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं. पिता उसे समजाते हुए कह रहे हैं कि “तुम डॉक्टर बनोगी तब सबकुछ होगा, ऐसा बिल्कुल नहीं है. बहुत अच्छी-अच्छी नोकरियां है दुनिया में, बहुत पद है बेटा. ऐसा मत सोचों तुम्हारी उम्र ज्यादा हो गई है. तुम प्रेशर बिल्कुल मत लो. मस्त रहना ठीक, पढ़ना-लिखना बंद कर दो…पढ़ते-पढ़ते बोर हो जाता है.“

वीडियो देख छलक जाएंगे आंसू

पिता आगे कहता है कि “मैं अभी बूढ़ा नहीं हुआ हूं, पैसे की भी कोई दिक्कत नहीं है. मैं कमा लुंगा, तु चिंता मत कर.“ वीडियो में लड़की आंसू बहाते हुए नजर आ रही है और पिता की सारी बातें सुन रही है. इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है. साथ ही कैप्शन में लिखा है कि “एक जवान लड़की करियर के भारी प्रेशर में टूट जाती है, लेकिन उसके पिता के शांत और प्यार भरे शब्द उसे फिर से खड़े होने की ताकत देते हैं .” इस वीडियो को आग की तरह शेयर किया जा रहा है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST