<
Categories: देश

आचारी बैंगन और पीली दाल…राष्ट्रपति पुतिन के सामने परोसा गया शाकाहारी ‘देसी खाना’, जानें डिनर में क्या-क्या शामिल?

Putin Dinner In India: व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को दो दिन भारत दौरे के लिए आए हुए हैं. उनके सम्मान में शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य डिनर का शानदार आयोजन किया गया. जिसमें भारत के मशहूर और स्वादिष्ट साधा खाना परोसा गया.

Putin Dinner In India: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन दौरे के लिए भारत आए हुए हैं. उनके सम्मान में 5 दिसंबर शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य डिनर का आयोजन किया गया. जिसमें भारतीय पारंपारिक थाली परोसी गई. जिसमें शानदार और स्वादिष्ट व्यंजन शामिल थे. जाफरानी पनीर रोल, तंदूरी आलू, अचारी बैंगन से लेकर बादाम का हल्वा और कुल्फी आदि शामिल थे.

पुतिन के सम्मान में डिनर का आयोजन

इस शानदार डिनर का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया. जिसमें भारतीय खानपान की पारंपरिक शैली और देशी सुगंधों के मिश्रण को उनके सामने पेश किया गया. यह डिनर पूरी तरह से पुतिन के सामने भारत की झलक पेश कर रहा था. इस थाली में अलग-अलग राज्यों का स्वाद शामिल था. जिसे बनाने के लिए देसी मसालों और भारतीय शैली का इस्तेमाल किया गया था. भारतीय खाना दुनियाभर में अपने स्वाद के लिए जाना जाता है. 

भारतीय परंपरा के अनुसार परोसा गया भोजन

हर वयंजन को पारंपरिक तरीके से पुतिन के सामने परोसा गया था. सूप, मिठाई और रोटी आदि इस डिनर में शामिल थे. पुतिन के सम्मान में आयोजित यह डिनर कूटनीतिक मायनों के साथ-साथ भारतीय मेहमाननवाजी के लिहाज से भी काफी ज्यादा जरुरी था. 

भारतीय पारंपरिक स्वाद

डिनर के शुरुआत स्टार्टर से की गई, जिसमें मुरुंगेलै चारू शामिल था. जो सहजन के पत्तों और मूंग दाल से बनता है. इसके साथ ही हल्का और स्वादिष्ट सूप भी शामिल था. जिसे दक्षिण भारतीय खाने का पारंपरिक स्वाद में तैयार किया गया था. यह सूप भारत की सरलता और स्वाद को दर्शाता है. 

स्टार्टर

  • गुच्छी दून चेटिन (कश्मीरी अखरोट की चटनी के साथ भरे हुए मोरेल)
  • काले चने के शिकमपुरी(काले चने के कबाब, पुदीने की चटनी और शीरमल ब्रेड के साथ)
  • वेजिटेबल झोल मोमो चटनी के साथ (पेल्मेनी से प्रेरित उबले हुए वेजिटेबल पकौड़े, सिंघाड़े और मसालेदार टमाटर की चटनी के साथ)

मेन कोर्स

  • ज़ाफरी पनीर रोल (केसर की खुशबू वाली चटनी में पनीर और सूखे मेवों का रोल)
  • पालक मेथी मटर का साग (धीमी आंच पर पकाई गई सर्दियों की पालक, मेथी के पत्ते और ताज़े मटर, जंगली सरसों के बीजों के साथ तड़का)
  • तंदूरी भरवां आलू (चारकोल पर भुने हुए आलू, दही और मसालों में मैरीनेट किए हुए)
  • अचारी बैंगन (मीठी और मसालेदार चटनी में छोटे बैंगन अचार के मसालों से युक्त)
  • येलो वैली तड़का (पीली दाल का एक स्वादिष्ट मिश्रण, टमाटर और प्याज के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है, और जीरा और हींग से तड़का लगाया जाता है)
  • सूखे मेवे और केसर पुलाव (सुगंधित बासमती चावल, दम पर पकाकर मेवे और केसर से सजाया हुआ)
  • भारतीय रोटियां लच्छा परांठा/मगज नान/सतनाज रोटी/
  • मिस्सी रोटी/बिस्कुटी रोटी

मिठाइयां

  • बादाम का हलवा (सर्दियों का एक पसंदीदा व्यंजन: भुने हुए मेवों से सजा हुआ बादाम का हलवा)
  • केसर-पिस्ता कुल्फी (पिस्ता और इलायची के साथ केसर युक्त भारतीय आइसक्रीम)
  • ताजे फल

भारत-रुस के बीच 19 समझोते

यह डिनर भारतीय खानपान की परंपरा को दुनिया का सामने पेश करता है. भारत की मेहमाननवाजी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर एक छाप छोड़ने का काम किया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा लगभग पुरा हो चुका है. वह 23वें भारत-रूस समिट के दौर पर आए थे. इस दौरान 19 समझौते हुए. जिसके बाद वह सीधा रुस के लिए रवाना हो गए.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST

Lucknow crime: लखनऊ में नारियल में पानी कम निकलने पर बवाल, ग्राहकों विक्रेताओं में मारपीट, 7 हिरासत में

Lucknow crime news: लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में नारियल में पानी कम निकलने की शिकायत पर…

Last Updated: October 26, 2026 21:39:22 IST

लुंगी-टीशर्ट पहन घर के बरामदे में जमीन पर बैठे संजय मिश्रा, गांव से वायरल हुआ वीडियो, सादगी देख लोग हुए मुरीद

Sanjay Mishra Viral Video: अभिनेता संजय मिश्रा का बिहार के दरभंगा जिले के नारायणपुर गांव…

Last Updated: October 26, 2026 20:38:14 IST

Bihar TRE-4: शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन की तारीख बढ़ी; क्या है आखिरी तारीख?

Bihar TRE 4: बिहार में जो लोग सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं…

Last Updated: October 26, 2026 20:17:49 IST