<
Categories: देश

Goa Nightclub Incident: गोवा नाइट क्लब के मालिक थाईलैंड से कब लाए जाएंगे भारत? क्या कहती है दोनों देशों के बीच की प्रत्यर्पण संधि?

Goa Nightclub Incident: गोवा के नाइटक्लब में हुए अग्निकांड मामले में आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाइलैंड में गिरफ्तार किया गया है. सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब आरोपियों को भारत लाया जा रहा है.

Goa Nightclub Incident: पिछले सप्ताह शनिवार-रविवार (6-7 दिसंबर) की मध्य रात्रि को गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में लगी भीषण आग ने 25 लोगों की जान ले ली, जबकि कई लोग झुलस गए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया कि आग सिलेंडर विस्फोट के कारण लगी. इसके साथ ही यह भी पता चला है कि नाइट क्लब में तमाम नियमों की अनदेखी की गई. इस बीच गोवा नाइटक्लब अग्निकांड मामले में हिरासत में लिए गए लूथरा ब्रदर्स (गौरव और सौरभ) फुकेत को भारत लाने की तैयारी की जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, गोवा नाइटक्लब अग्निकांड मामले में फरार चल रहे लूथरा ब्रदर्स को फुकेत (थाईलैंड) में हिरासत में लिया गया है. दोनों भाइयों की जमानत याचिका दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में लंबित है.

आरोपियों के पासपोर्ट निलंबित

मिली जानकारी के मुताबिक, विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से बुधवार को ही दोनों के पासपोर्ट निलंबित कर दिए गए हैं. इसके बाद थाईलैंड में मौजूद अधिकारियों ने उन्हें डिटेन कर लिया. बताया जा रहा है कि अब लूथरा ब्रदर्स को औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत वापस लाया जाएगा. सवाल उठ रहा है कि क्या लूथरा ब्रदर्स को भारत लाना आसान होगा? तो इसका जवाब हां है.

भारत-थाईलैंड के बीच हुई है प्रत्यर्पण संधि

गृह मंत्रालय द्वारा उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2013 में भारत और थाईलैंड के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बैंकॉक यात्रा के दौरान प्रत्यर्पण संधि हुई थी. इस संधि में स्पष्ट है कि बैंकाक और भारत एक-दूसरे को क़ानूनी जानकारियां साझा करेंगे. इस संधि में यह भी प्रावधान है कि दोनों देश जरूरी सहयोग मुहैया कराएंगे. इसमें अपराधियों के प्रत्यर्पण में एक-दूसरे की मदद भी शामिल है. ऐसे में लूथरा ब्रदर्श को भारत का लाना बेहद आसान होगा, क्योंकि भारत-थाईलैंड में संधि के मुताबिक इसमें आर्थिक अपराध से संबंधित अभियुक्तों का प्रत्यर्पण भी शामिल है. यहां पर बता दें कि विश्व के 48 देशों से भारत की प्रत्यर्पण संधि हैं. इनमें पड़ोसी देश बांग्लादेश भी है. इसके अलावा भूटान और नेपाल भी इस संधि में शामिल हैं. इसके अतिरिक्त ब्रिटेन, अमेरिका, इजराइल, सऊदी अरब, रूस और तुर्की जैसे देश भी शामिल हैं.

गोवा के सभी रेस्तरां-नाइट क्लब की जांच जारी

यहां पर बता दें कि गोवा के नाइट क्लब में 6-7 दिसंबर, 2025 की मध्य रात्रि को हुए अग्निकांड में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इसके बाद कार्रवाई के कड़ी में गोवा पुलिस की ओर से अब तक नाइट क्लब के 5 मेंबरों और स्टाफ को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का कहना है कि इस अग्निकांड को लेकर जांच समिति बनाई गई है, जो जांच रिपोर्ट अगले 8 दिनों के अंदर दे देगी. वहीं, इस घटना के बाद राज्य के सभी रेस्तरां, बार और नाइट क्लब की जांच की जा रही है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST