Personality Right Case: सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. दरअसल सुपरस्टार ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर याचिका दायर की है. इससे पहले कई सितारे ये कदम उठा चुके हैं.
Salman Khan
Stars Personality Right Case: बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इन दिनों दिल्ली हाईकोर्ट का रुख कर रहे हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन के बाद अब सलमान खान ने भी अदालत का दरवाज़ा खटखटाया है. सलमान ने भी बाकी सेलेब्रिटीज़ की तरह अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर याचिका दायर की है. सलमान की मांग है कि उनकी इजाजत के बिना उनके नाम, फोटो और आवाज का इस्तेमाल न किया जाए. कोर्ट सलमान से पहले पर्सनैलिटी राइट्स मामले कई स्टार्स को सुरक्षा दे चुका है. चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में किस-किस सितारे का नाम शामिल है.
अक्सर सोशल मीडिया पर देखा जाता है कि AI की मदद से सितारों की तस्वीरों और उनकी आवाज का गलत तरह से इस्तेमाल किया जाता है. जिससे परेशान होकर सितारों ने कोर्ट से मदद की गुहार लगाई और पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षित करने का फैसला किया.
सलमान खान से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन और करण जौहर भी कोर्ट से अपने-अपने पर्सनैलिटी राइट्स मामले में सुरक्षा हासिल कर चुके हैं. डीपफेक और AI के गलत इस्तेमाल से परेशान सितारों ने इस मामले पर अपनी-अपनी आवाज उठाई और कोर्ट ने उनके हक में फैसला भी सुनाया.
एक्ट्रेसेस की तस्वीरों के साथ खासतौर पर छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं. एक्ट्रेस की फोटोज को डीपफेक और एआई के जरिए उनका गलत इस्तेमाल होते हुए कई बार देखा भी गया है. दिल्ली हाईकोर्ट भी सेलेब्स की इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सभी के पक्ष में फैसला सुनाया है.
पर्सनैलिटी राइट्स मामले में सबसे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी आवाज उठाई थी, जिसके बाद अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन ने भी अपने-अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की. क्योंकि डीपफेक का मामला काफी बढ़ने लगा ह, ऐसे में एक के बाद एक सितारे अपने-अपने हक के लिए कोर्ट में याचिका दायर करवाते हुए नजर आ रहे हैं. कोर्ट के फैसले के बाद अब कोई भी इन सितारों की इजाजत के बिना उनकी तस्वीरों और आवाज का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. अगर कोई ऐसा करता भी है तो वह सजा का हकदार होगा.
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…