इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Gold Silver Price Today 17 February 2022 कीमती धातु सोने और चांदी के भाव में आज मामूली तेजी देखने को मिली है। आज सोने की कीमत में 0.41 फीसदी की उछाल के साथ 49,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में 0.03 फीसदी की तेजी आई और यह 63,320 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
Gold Silver Price Today 17 February 2022
जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड हॉलमार्क का निर्धारण करती है।
ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।
Also Read : Gold Silver Price Today 15 February 2022 जानिए आज के सोने चांदी के भाव
Connect With Us : Twitter | Facebook