इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Gold Silver Price Today 28 February 2022 रूस-यूक्रेन युद्ध का असर सोने-चांदी के भाव पर साफ़ देखा जा सकता है। सोमवार को भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स में 1.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इसी के साथ सोने का दाम 50,990 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं सिल्वर फ्यूचर्स भी 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ 65,869 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर बना हुआ है।
Gold Silver Price Today 12 April 2022
वैश्विक बाजार में, पश्चिम देशों द्वारा यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाने के बाद रिस्क सेंटीमेंट के चलते सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। सोने की कीमतें 1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 1,909.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जिससे इस महीने सोना 6 फीसदी से ज्यादा मजबूत हो चुका है।
ज्यादातर सोने की ज्वेलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वेलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय гидра होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत 7 सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वेलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।
Also Read : National Science Day 2022 जानिए क्यों आज के दिन मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
Connect With Us : Twitter | Facebook |