<
Categories: देश

बुजुर्गों के लिए जैकपॉट हैं ये सरकारी योजना, छोटी योजनाओं का ले सकते हैं बड़ा लाभ

रिटायरमेंट के साथ सबसे बड़ी चिंता होती है कि बुढ़ापे में गुजारा कैसे होगा? हालांकि केंद्र सरकार नमे बुजुर्गों की इस समस्या का समाधान करते हुए कुछ योजनाएं शुरू कीं, जो फायदेमंद हो सकती हैं.

Government Schemes for Senior Citizen: भारत सरकार हर उम्र के लोगों के लिए लाभकारी योजनाएं निकालती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी लोग छोटा सा अमाउंट सेव करके उसका लंबे समय बाद उसका लाभ उठा सकते हैं. इसी तरह सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई सुरक्षित और फायदेमंद लघु बचत योजनाएं चलाती है, जिसके तहत बुजुर्ग लोग अपने पैसों को निवेश कर उस पर ब्याज कमा सकते हैं और लंबी अवधि के बाद निकालने पर अच्छा पैसा पा सकते हैं. 

इसके अलावा सरकार ने बुजुर्गों को मजबूत करने के लिए साल 2025 में 4 योजनाएं शुरू की हैं. इसमें स्वास्थ्य सेवा योजना, पेंशन संवर्धन योजना, वरिष्ठ रोजगार पहल और आवास सहायता योजना शामिल हैं. 

इसी तरह एक योजना है जिनमें वरिष्ठ नागरिक बचत योजना. इसमें उच्च, तिमाही ब्याज दर कर लाभ और 5 साल की अवधि के साथ नियमित आय सुनिश्चित की जा सकती है. अगर जरूरत लगे तो इसे आगे के लिए 3 साल बढ़ाया जा सकता है. इसमें आप न्यूनतम 1000 रुपए से निवेश करते हैं और अधिकतम 30 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं. इस योजना को बैंक या पोस्ट ऑफिस के माध्यम से शुरू किया जा सकता है. 

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना

इस योजना के लिए 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं. वहीं 55-60 साल की उम्र के सेवानिवृत्त व्यक्ति भी कुछ शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं. इसमें आप सेवानिवृत्ति फंड मिलने पर निवेश कर सकते हैं. इस योजना के तहत आप न्यूनतम 1000 रुपए से 30 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं. इस पर आपको तिमाही भुगतान पर 8.2 फीसदी प्रति वर्ष के दर से ब्याज मिलेगा. इस योजना के तहत 5 साल तक पैसे जमा किए जा सकते हैं. अगर आप चाहें, तो इसे तीन साल के लिए बढ़ा भी सकते हैं. 

बता दें कि ये एक छोटी डिपॉजिट स्कीम है. इसमें आप 5 साल के लिए एकमुश्त पैसा जमा करते हैं और सरकार उस पर आपको हर तीन महीने में गारंटीड ब्याज देती है, जो 8.2 फीसदी होता है. ये बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा है. 

स्वास्थ्य सेवा योजना

स्वास्थ्य सेवा योजना के तहत आवेदन करने वालों की उम्र 60 साल ये उससे ज्यादा होनी चाहिए. इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में पंजीकरण कराना होगा. परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा वो किसी अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजना में नामांकित नहीं हों. 

पेंशन संवर्धन कार्यक्रम

पेंशन संवर्धन कार्यक्रम बढ़ती महंगाई से निपटने में वरिष्ठ नागरिकों की मदद करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है. ये पेंशन योजना मौजूदा पेंशनभोगियों के मासिक भुगतान में वृद्धि करती है. इस योजना का लाभ वही बुजुर्ग ले सकते हैं, जिन्हें राज्य या केंद्र सरकार से पेंशन मिल रही हो. पेंशनर की उम्र 65 साल से ज्यादा हो. सालाना आय 4 लाख से कम होनी चाहिए. 

वरिष्ठ रोजगार पहल

वरिष्ठ रोजगार पहल के तहत बुजुर्गों के अनुभव और कौशल का सम्मान करते हुए सवैतनिक रोजगार का मौका दिया जाता है. इसके लिए सरकार सार्वजनिक और निजी संस्थाओं के साथ साझेदारी कर रोजगार दिलाती है. इसके माध्यम से प्रतिभागी ऐसे काम चुन सकते हैं, जो उनके समय और सेहत दोनों के अनुकूल हों.

इसके लिए न्यूनतम उम्र 60 वर्ष होनी चाहिए. बुनियादी साक्षर होना जरूरी है. छोटे-मोटे काम करने में सक्षम हों. वे प्रति सप्ताह लगभग 20 घंटे काम कर सकें. 

आवास सहायता योजना

इसके अलावा सरकार आवास सहायता योजना चलाती है. सरकार का मानना है कि सम्मान पूर्वक जीने के लिए सुरक्षित आवास जरूरी है. इसके तहत बुजुर्गों को घर खरीदने में मदद मिलती है. इसके तहत आवेदन करने वाले बुजुर्गों की उम्र 60 साल या उससे ज्यादा होना चाहिए. वे शहरी क्षेत्र में रहते हों. उनकी वार्षिक आय 5 लाख से कम हो. उनके नाम पर कोई स्वामित्व वाली संपत्ति नहीं है. इसके तहत बुजुर्गों को घर बनाने के लिए सब्सिडी दी जाती है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

बाराबंकी से तीन बच्चों के बाप संग लापता हुई 5 बच्चों की मां, नकदी-जेवर ले जाने का लगाया आरोप, पीछे छूट गए मासूम!

Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…

Last Updated: October 23, 2026 18:13:50 IST

Vande Bharat Sleeper Train: यूपी के यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात, वाराणसी से दिल्ली तक चलेगी ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…

Last Updated: October 23, 2026 18:02:01 IST

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा फायदा, किसे बरतनी होगी सावधानी?

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: October 23, 2026 17:31:22 IST

Diljit Dosanjh Delhi Concert: 30 अक्टूबर को दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट; मुंबई में मिली हमले की धमकी

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…

Last Updated: October 23, 2026 17:27:02 IST

Barangaon Panchayat elections: हनुमान बेनीवाल के गांव में सरपंच की कुर्सी पर घमासान, आमने-सामने आईं दो सगी बहनें

Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…

Last Updated: October 23, 2026 16:58:30 IST

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरे का साया, बच्चे भी निशाने पर

Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…

Last Updated: October 23, 2026 16:44:44 IST