NEET PG Counselling 2025 Round 2: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है. इस चरण में 2,620 नई सीटें जोड़ दी गई हैं, जिससे उम्मीदवारों के लिए पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन पाने के अवसर और बढ़ गए है.
NEET PG Counselling 2025 Round 2
NEET PG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए अपडेटेड सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है. इस बार कुल 2,620 नई सीटें जोड़ी गई हैं, जिससे पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन की तैयारी कर रहे मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए मौके बढ़ गए है.
राउंड 2 काउंसलिंग प्रक्रिया 5 दिसंबर को शुरू हुई है. जिसमें रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट की सुविधा अब एक्टिव है. जिन उम्मीदवार को पहले राउंड में सीट नहीं मिली है. जो अपग्रेड चाहते हैं, या जो पहली बार अप्लाई कर रहे हैं, वे 9 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है.
ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार NEET PG 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड में कुल लगभग 32,000 सीटें उपलब्ध है. इसमें खाली सीटें वर्चुअल खाली सीटें और नई जोड़ी गई 2,620 सीटें शामिल है. राउंड 2 प्रक्रिया 5 दिसंबर को रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट पोर्टल खुलने के साथ शुरू हुई है. जिन उम्मीदवार को राउंड 1 में सीट नहीं मिली है. जो अपग्रेड चाहते हैं, या जो पहली बार अप्लाई कर रहे हैं, वे 9 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते है.
MCC ने राउंड 2 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जो 9 दिसंबर तक एक्टिव रहेगी. उम्मीदवारों को 9 दिसंबर को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे के बीच अपनी चॉइस लॉक करनी होगी. चॉइस लॉक करने के बाद कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा.
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…