<
Categories: देश

अब मिनटों में पहुंचेगे गुरुग्राम से नोएडा, रैपिड रेल कॉरिडोर में इन 6 स्टेशनों का प्रस्ताव

Gurugram Noida Rapid Rail Project: NCR ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने गुरुग्राम से नोएडा तक यात्रा को बहतर बनाने के लिए एक रैपिड रेल कॉरिडोर बनाने की योजना बना रही है.

Gurugram to Noida Rapid Rail: गुरुग्राम (Gurugram) से नोएडा (Noida) जानें वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जिसमें इन दोनों रुट के बीच यात्रा तेज, आसान और ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए NCR ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) एक रैपिड रेल कॉरिडोर बनाने की योजना बना रहा है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें  कि यह कॉरिडोर गुरुग्राम में किस रुट से बनेगा और नोएडा के किस रुट तक जाएगा. तथा इसके बनने के बाद यात्री कितने देर में गुरुग्राम से नोएडा तक का सफर तय कर पाएंगे.

IFFCO चौक से लेकर सूरजपुर तक बनेगा कॉरिडोर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह कॉरिडोर गुरुग्राम के IFFCO चौक से ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर तक जाएगा और पूरी तरह से दिल्ली को बाईपास करेगा. यह रेल रूट केंद्र सरकार की उस लंबी अवधि की रणनीति को सपोर्ट करेगा, जिसके तहत दिल्ली के IGI एयरपोर्ट को जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हाई-स्पीड रेल से जोड़ा जाएगा.

अधिकारियों ने हरियाणा सरकार को सौंपी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट

इसके लिए, अधिकारियों ने हरियाणा सरकार को एक डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) सौंपी है. ड्राफ्ट रिपोर्ट के अनुसार, यह कॉरिडोर सेक्टर 54 से गुज़रेगा, बाटा चौक पर फरीदाबाद में प्रवेश करेगा, सेक्टर 85-86 इंटरसेक्शन से नोएडा सेक्टर 142/168 की ओर बढ़ेगा, और आखिर में सूरजपुर पर खत्म होगा.

सूत्रों के मुताबिक, छह स्टेशनों वाले इस रूट प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 15,000 करोड़ रुपये होगी और यह हरियाणा में तीसरा रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर होगा. अन्य दो कॉरिडोर—दिल्ली-गुड़गांव-मानेसर-बावल और दिल्ली-पानीपत-करनाल को पहले ही पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड से मंज़ूरी मिल चुकी है और वे केंद्रीय कैबिनेट से अंतिम मंज़ूरी का इंतज़ार कर रहे हैं.

जेवर में RRTS कॉरिडोर पर विचार

केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार भी सराय काले खान से जेवर या गाजियाबाद से जेवर तक एक RRTS कॉरिडोर पर विचार कर रही हैं. फिजिबिलिटी टेस्ट के नतीजों के अनुसार रूट में बदलाव किया जा सकता है. गुड़गांव-नोएडा कॉरिडोर IFFCO चौक पर दिल्ली-बावल कॉरिडोर से जुड़ेगा, जबकि सूरजपुर को गाजियाबाद-जेवर कॉरिडोर पर एक स्टेशन के रूप में प्लान किया गया है.

कितने समय में यात्री गुरुग्राम से पहुंचेंगे नोएडा

पता चला है कि IFFCO चौक से फरीदाबाद तक यात्रा में सिर्फ़ 22 मिनट और नोएडा तक 38 मिनट लगेंगे. उम्मीद है कि यह कॉरिडोर दिल्ली के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क पर दबाव कम करेगा और NCR में आने-जाने के तरीके को बदल देगा. हालांकि NCRTC ने एलिवेटेड लाइन का प्रस्ताव दिया है, लेकिन हरियाणा सरकार ने जमीन की ज़्यादा लागत और घनी शहरी विकास के कारण गुरुग्राम के अंदर इसे अंडरग्राउंड बनाने का सुझाव दिया है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST