<
Categories: मनोरंजन

Avatar 3 Review: रणवीर सिंह की की धुरंधर आंधी के बीच अवतार 3 रिलीज, कमाल VFX लेकिन कहानी कमजोर

फिल्म अवतार का पार्ट-3 रिलीज हो गई है. फैंस के बीच इसका मिलाजुला रिस्पॉन्स है. फिल्म में VFX तो कमाल हैं लेकिन फिल्म की कहानी कमजोर लग रही है.

Avatar Fire and Ash Review: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की आंधी के बीच मचअवेटेड फिल्म अवतार 3 रिलीज हो गई है. 2009 में जेम्स कैमरून ने फिल्म लवर्स को स्क्रीन पर एक फिल्म रिलीज की अवतार. ये फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई. इसके बाद साल 2022 में इसका दूसरा पार्ट रिलीज किया गया, जिसा नाम था अवतार: द वे ऑफ वॉटर. इस फिल्म ने भी फैंस को प्रभावित किया. अब तीसरी बार में अवतार फायर एंड ऐश रिलीज हुई, जिसमें पंडोरावासी वापस आए हैं. इसे सीरीज का सबसे कमजोर पार्ट कहा जा रहा है. हालांकि पिछले पार्ट्स को देखने के बाद फैंस अगले पार्ट को देखना जरूर पसंद करेंगे. 

कैसी है फिल्म की कहानी?

अगर इस बार फिल्म की स्टोरी की बात करें, तो कहानी फिर से वही है. इस बार एक अलग प्लैनेट पर रहने वाले पंडोरा वासी डबल खतरे में हैं. इंसान यानी आकाशवासी लोग तो इनके पीछे पड़े ही हैं. साथ ही एक नई प्रजाति भी इनकी दुश्मन बन गई है. ये आग से खेलने वाले ऐश पीपल हैं. इस लड़ाई में जी किसकी होगी, यही इस फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी है. 

बता दें कि अवतार का तीसरा भाग (अवतार फायर एंड ऐश) एक सिनेमैटिक एक्सपीरियंस है. ये फिल्म आपको दूसरी दुनिया में ले जाती है, जो कमाल का अनुभव देती है. देखने में ये एक अजीब दुनिया लगती है. इसके बाद एक-एक करके किरदारों का कमाल दिखता है. स्क्रीन पर तो मैजिक नजर आता है, लेकिन फिल्म की कहानी कुछ खास नहीं है. 

फिल्म की लंबाई करती है बोर

फिल्म में बार-बार लड़ाई होती है, जिसे देखकर लगता है कि सब रिपीट हो रहा. फिल्म 3 घंटे 17 मिनट की है, जो लोगों को बोरिंग कर रही है. अंत में व्यूअर्स सोचने लगते हैं कि ये फिल्म कब खत्म होगी. फिल्म में कुछ सीन आराम से काटे जा सकते थे. फिल्म को इमोशनल दिखाने के लिए ज्यादा बढ़ा दिया गया है. इसी से फिल्म का एक्सपीरियंस खराब हो रहा है. फिल्म में कुछ सीन वाकई में कमाल के हैं. 

किरदारों ने बखूबी निभाया रोल

एक्टिंग की बात करें, तो sam worthington, जेक सुली के किरदार को अपना चुके हैं, जो स्क्रीन पर नजर आता है. zoe saldana ने भी neytiri के किरदार को बखूबी अपनाया है. वारांग, ऊना चैप्लिन की नई दुश्मन बनी हैं, जो पर्दे पर डर पैदा करती हैं. sigourney weaver ने kiri का किरदार भी बेहद अच्छी तरह से निभाया है.  

कैसा है राइटिंग और डायरेक्शन

वहीं अगर राइटिंग और डायरेक्शन की बात करें, तो फिल्म की कहानी में कुछ खास नहीं हैं. हालांकि फिल्म का डायरेक्शन अच्छा है. फिल्म का ट्रीटमेंट कमाल है लेकिन फिल्म की ड्यूरेशन के कारण मजा किरकिरा हो जाता है.  

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST