Haideri Group: यूपी के बरेली एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां एक समुदाय विशेष के युवकों ने हैदरी दल नाम से संगठन बनाकर दूसरे समुदाय के लड़कों के साथ पार्क में आने वाली लड़कियों से बदसलूकी शुरू कर दी।
Haideri Group
India News (इंडिया न्यूज), Haideri Group: यूपी के बरेली एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां एक समुदाय विशेष के युवकों ने हैदरी दल नाम से संगठन बनाकर दूसरे समुदाय के लड़कों के साथ पार्क में आने वाली लड़कियों से बदसलूकी शुरू कर दी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद एक्स पर शिकायत की गई तो कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही गांधी पार्क में रील बनाकर हुड़दंग मचाने वालों पर भी पुलिस निगरानी बढ़ाएगी।
दो दिन से कथित हैदरी दल के लोग अपने समुदाय की लड़कियों से पूछताछ कर आईडी मांगते नजर आ रहे थे। ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सिर्फ दो दिन में सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे हैदरी दल का नाम चर्चा में आ गया है। ये पार्कों में जाकर उन लड़कियों से पूछताछ करते हैं जो दूसरे समुदाय के लड़कों के साथ मिलती हैं।
नाम-पता पूछकर बनाते हैं वीडियो?
समूह के लड़के नाम-पता पूछकर वीडियो बनाते हैं और फिर लड़की के दूसरे समुदाय के लड़के के साथ आने पर उसे डांटते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक्स पर वीडियो डालकर हैदरी दल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अब पुलिस की ओर से थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…