<
Categories: विदेश

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से चीन उठाना चाह रहा है बड़ा फायदा…भारत के इस दोस्त को दे रहा है बंपर डील, जाने क्या है मामला?

J-10C Fighter Jet : पर उसे भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सके। अब इसी कड़ी में भारत के ऑपरेशन सिंदूर का फायदा उठा कर चीन अपने हथियारों को बेचने का प्लान बना रहा है। पाकिस्तान ने चीन से 20 J-10C की खरीद की है।

India News (इंडिया न्यूज), J-10C Fighter Jet : पर उसे भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सके। अब इसी कड़ी में भारत के ऑपरेशन सिंदूर का फायदा उठा कर चीन अपने हथियारों को बेचने का प्लान बना रहा है। पाकिस्तान ने चीन से 20 J-10C की खरीद की है।

अब चीन दूसरे खरीदारों को ढूंढ रहा है जो J-10C खरीद सकें। इसके लिए वो इंडोनेशिया को लुभावने ऑफर के साथ बेचने की तैयारी कर रहा है। भारत की तरफ से करारी मार खाने के बाद चीन अपने रक्षा उपकरणों को वॉर टेस्टेड बताकर ऑफर के साथ बेचने में जुट गया है।

अजरबैजान-बांग्लादेश खरीदेंगे J-10

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडोनेशिया सरकार J-10 फाइटर जेट की खरीद का व्यवहार्यता आकलन करने जा रही है। रिपोर्ट की मानें तो अब बांग्लादेश भी 16 J-10C खरीदने की योजना बना रहा है। चीन और पाकिस्तान के संयुक्त उत्पाद JF-17 को भी बेचने के लिए नया खरीदार मिल गया है। पाकिस्तान सरकार का दावा है कि अजरबैजान ने 40 JF-17 का सौदा किया है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने सीसीटीवी न्यूज, बीजिंग न्यूज, सिना मिलिट्री, रेफरेंस न्यूज और दो दर्जन से ज्यादा वीबो हैंडल समेत अपने सभी मीडिया संस्थानों पर फर्जी खबरों में J-10C और PL15 एयर-टू-एयर मिसाइल की तारीफ करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं मिसाइल को बेचने के लिए चीन ने PL15 को अमेरिकी अमराम AIM 120 और फ्रांस की मेटियोर मिसाइल से भी बेहतर बताया।

चीन ने की अमेरिकी फाइटर की कॉपी

जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका के बाद चीन दुनिया का दूसरा ऐसा देश है जिसने पांचवीं पीढ़ी के दो विमान बनाने का दावा किया है। हालांकि अमेरिका पहले भी अपने स्टील्थ फाइटर जेट का इस्तेमाल युद्ध में कर चुका है। दूसरी तरफ चीन के दोनों पांचवीं पीढ़ी के विमान चीन के आसमान में उड़ान भर रहे हैं। जे-35 का पहला प्रोटोटाइप साल 2012 में तैयार किया गया था। इसका नाम एफसी-31 रखा गया था। चीन ने इसे अपने एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए विकसित किया था।

उसके बाद इसका नाम बदलकर जे-35 कर दिया गया। चीन ने न सिर्फ अमेरिका के एफ-35 की नकल की है, बल्कि उसे एफ-22 की नकल करने का भी डर है, इसलिए वह अपने मित्र देशों को एफ-22 बेचने से बच रहा है।

गुफाओं में काटी रातें, मुर्गी के बाड़े में गुजारे दिन… लेकिन नहीं छोड़ा पति का साथ, नहीं है सीरियाई राष्ट्रपति की पत्नी की मिसाल

रिपोर्टिंग कर रही थी महिला पत्रकार, तभी ट्रंप की पुलिस ने सरेआम मार दी गोली, सामने आया हैरान कर देने वाला Video

Shubham Srivastava

Recent Posts

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST