Hindi News / Indianews / Heavy Rain In Delhi Today Shivering Prevails In These States Including Bihar Know Weather Update

दिल्ली में आज हो सकती है झमाझम बारिश, खत्म नहीं हुआ ठंड का कहर, बिहार समेत इन राज्यों में छाई कंपकपी, जाने वेदर अपडेट

Aaj ka Mausam: दिल्ली में आज तड़के ही मौसम ने करवट ली। सुबह लोगों के जागने से पहले ही दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में अच्छी बारिश हुई।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Aaj ka Mausam: दिल्ली में आज तड़के ही मौसम ने करवट ली। सुबह लोगों के जागने से पहले ही दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने पहले भी बारिश की संभावना जताई थी। इसके बाद ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया है। आज कोहरे का भी अलर्ट है, हालांकि अब बारिश होने के आसार कम हैं। दिल्ली के अलावा यूपी और राजस्थान में आज बारिश का अलर्ट है। पहाड़ी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप अभी भी जारी है। आइए एक नजर डालते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज सुबह-सुबह हुई बारिश ने एक बार फिर मौसम बदल दिया। काफी देर तक हुई हल्की बारिश ने राजधानी और आसपास के इलाकों को भिगो दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 17 और 18 जनवरी को ज्यादातर जगहों पर मध्यम कोहरा छाया रहेगा। कुछ इलाकों में घना कोहरा भी छा सकता है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

‘योगी जी से कुछ दिनों के लिए ट्यूशन…’, Anil Vij ने Mamata Banerjee को दी ऐसी नसीहत, बंगाल से हरियाणा तक मचेगा बवाल!

Aaj ka Mausam: दिल्ली में आज हो सकती है झमाझम बारिश

पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब में आज घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। 17 जनवरी को भी यही स्थिति रहेगी। 18 और 19 जनवरी को कई इलाकों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट रहेगा। हरियाणा में भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी। आज घना कोहरा परेशान करेगा, जबकि कल के लिए ऑरेंज अलर्ट और 18-19 जनवरी के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। चंडीगढ़ में आज मध्यम कोहरा रहेगा।

मुंह से निकल गई! मार्क जुकरबर्ग की गलती के लिए मेटा ने मांगी माफी, निशिकांत दुबे ने बताया इसे भारत के आम नागरिकों की जीत

पहाड़ी इलाकों में क्या है स्थिति

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में आज मौसम साफ रहेगा। उत्तराखंड में आज ज्यादातर इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है, जबकि निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में आज मौसम खराब रहने की संभावना है। आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। ऊंची चोटियों पर बारिश के साथ ही बर्फबारी की भी संभावना है। हिमाचल प्रदेश में आज शीतलहर का अलर्ट है। इसके बाद अगले तीन दिन तक घना कोहरा लोगों को परेशान करेगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट घोषित किया है।

जानिए यूपी समेत इन राज्यों का हाल

यूपी में भी आज बारिश की संभावना है। पश्चिमी यूपी में गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज यानी 16 जनवरी को उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज बहुत हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान की बात करें तो आज बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। बिहार के मौसम की बात करें तो यहां घना कोहरा छाया रहेगा। अरवल, पटना, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, सीवान, सारण, नालंदा और गोपालगंज में ठंड और बढ़ेगी।

अगर आप भी करना चाहते हैं महाकुंभ में अमृत स्नान, जो जान लें शुभ मुहूर्त और तिथि

Tags:

aaj ka mausam
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue