<
Categories: देश

Hero की दो बाइक्स में बड़ा अपडेट, अब मिलेंगे क्रूज कंट्रोल और TFT डिस्प्ले, कीमत भी जानें

Hero Updated Bike: हीरो मोटोकॉर्प ने Xtreme 160R 4V और Xtreme 250R को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है. दोनों बाइक्स में राइड-बाय-वायर, क्रूज कंट्रोल और TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Xtreme 160R 4V में 163cc इंजन और Xtreme 250R में 250cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. इनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 1.27 लाख रुपये और 1.98 लाख रुपये है. बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 1 नवंबर से शुरू होगी.

Hero Updated Bike: हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में अपनी दो लोकप्रिय मोटरसाइकिलों Xtreme 160R 4V और Xtreme 250R को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है. दोनों बाइक्स में अब राइड-बाय-वायर थ्रॉटल कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं. हालांकि, दोनों मोटरसाइकिलों में इंजन और तकनीकी बदलाव अलग-अलग हैं. Xtreme 160R 4V को नए बॉडीवर्क और अतिरिक्त सुरक्षा सुविधाओं के साथ पेश किया गया है, जबकि Xtreme 250R में इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज को अपडेट करने के साथ रियर सस्पेंशन में बदलाव किया गया है. इन बाइक्स की एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 1.27 लाख रुपये और 1.98 लाख रुपये है.

Hero Xtreme 160R 4V में क्या-क्या बदला?

Hero Xtreme 160R 4V को पहली बार 2023 में लॉन्च किया गया था. अब अपडेटेड मॉडल में नया बॉडीवर्क और बदले हुए बॉडी पैनल दिए गए हैं. बाइक में LED हेडलैंप, एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रोजेक्टर हाई बीम, H-शेप्ड DRL और H-शेप्ड LED टेललैंप मिलते हैं. इसके अलावा, फ्रंट व्हील रिम पर रेड और ब्लैक फिनिश का विकल्प दिया गया है.

163cc इंजन के साथ मिलती है दमदार परफॉर्मेंस

इस बाइक में 163cc का ऑयल-कूल्ड, फोर-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 16.9 hp की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, यह बाइक 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 4.4 सेकंड में पकड़ सकती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें TFT डिस्प्ले मिलता है, जिस पर गियर पोजिशन, शिफ्ट एडवाइस, क्रूज कंट्रोल की स्थिति और फ्यूल से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्मार्टफोन नोटिफिकेशन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

Hero Xtreme 250R में अपडेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स

Xtreme 250R में कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज को अपडेट किया है. इसके साथ रियर सस्पेंशन में भी बदलाव किया गया है. बाइक में 250cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 29.6 hp की पावर और 25.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है. कंपनी के अनुसार, यह मोटरसाइकिल 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 3.2 सेकंड में हासिल कर सकती है. इसमें कार्बन रेड, कार्बन व्हाइट और कार्बन ब्लैक कलर विकल्प मिलेंगे.

कितनी है कीमत, कब से शुरू होगी डिलीवरी?

कीमत की बात करें तो Hero Xtreme 160R 4V की एक्स-शोरूम कीमत 1.27 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, Xtreme 250R की एक्स-शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपये है. दी गई जानकारी के मुताबिक, दोनों बाइक्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 1 नवंबर से शुरू होगी.

sharma ranjana

Recent Posts

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव घायल, पैर में बंधा प्लास्टर; सभी कार्यक्रम रद्द

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां…

Last Updated: October 17, 2026 17:05:16 IST

Neha Dhupia movies: शाहरुख खान की इस सुपरहिट फिल्म को नेहा धूपिया ने कर दिया था रिजेक्ट, आज तक होता है पछतावा

Neha Dhupia movies: नेहा धूपिया ने खुलासा किया कि उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'चक…

Last Updated: October 17, 2026 17:04:38 IST

महिला के ऊपर लेटकर बंद कर दिया मुंह, पटना हाई कोर्ट ने रेप की कोशिश मानने से किया इनकार, 13 साल पुराने केस में बदली सजा

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मामले में सुनवाई करते हुए…

Last Updated: October 17, 2026 16:42:34 IST

20 अक्टूबर से बदलेंगे न्यूजीलैंड से आने वाले इन सामानों पर टैक्स के नियम, जानें क्या होगा सस्ता

India New Zealand Free Trade Agreement: भारत ने न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौते के…

Last Updated: October 17, 2026 16:28:17 IST

कृषि क्रांति सीज़न–5 में कृषि इंडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड का गौरवपूर्ण सम्मान

गुणवत्ता, नवाचार और किसान कल्याण के क्षेत्र में योगदान के लिए मिली प्रतिष्ठित पहचान गांधीनगर…

Last Updated: October 17, 2026 15:52:13 IST

बिस्कुट में पशुओं वाला चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में कीटनाशक! FSSAI ने कसा शिकंजा, 3 कंपनियों पर कार्रवाई

FSSAI food safety violations: FSSAI की जांच में तीन कंपनियों के सामान में खामियां मिली…

Last Updated: October 17, 2026 16:33:42 IST