<
Categories: देश

शादी बना मातम, ट्रंक ने पूरे परिवार को कुचला; फिर कैसे बची बड़ी बेटी की जान? मामला जान फट जाएगा कलेजा

उन्नाव में भीषण हादसा: उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे दंपती और उनके दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई.

Unnao Accident: बुधवार रात 11:30 बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में भल्ला फार्म चौराहे के पास शादी समारोह से लौट रहे परिवार को कंटेनर से टक्कर मारने के बाद भागने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया. हादसे में दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई. मृतक की बड़ी बेटी पीछे से आ रहे साढ़ू बाइक पर सवार थी जो पीछे से आ रही थी. इस वजब से वह बच गई.

शादी समारोह में शामिल होने गया था दंपत्ति

अजगैन थाना व कस्बा निवासी गुरुचरण का बेटा वीरेंद्र (35) बुधवार को अपने परिवार के साथ लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के दयालखेड़ा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. समारोह के बाद वे अपनी पत्नी रितु (33), बेटी अनुराधा (9) और बेटे रुद्र (6) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. उनकी बड़ी बेटी नैंसी (15) वीरेंद्र के साले रणजीत की बाइक पर सवार थी. वीरेंद्र आगे चल रहा था. भल्ला फार्म चौराहे के पास पीछे से आ रहे अपने साले रंजीत को न देखकर उसने बाइक रोक दी और उसका इंतजार करने लगा. तभी एक तेज रफ़्तार ट्रक आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गया, जिससे वह हाईवे पर पलट गया.

कैसे बची बड़ी बेटी की जान?

बचने की कोशिश में ट्रक बेकाबू हो गया और बाइक सवार के परिवार को कुचल दिया. हादसे में दंपत्ति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई.  बड़ी बेटी साढ़ू रंजीत के साथ थी इसलिए वह बच गई. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आनन-फानन में शवों को किनारे किया. स्टेशन हाउस ऑफिसर अरविंद पांडे ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ट्रक को ज़ब्त कर लिया गया है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST