होम / Opinion: मोदी नहीं तो फिर कौन? गुजरात से लेकर वैश्विक मंच तक बनाई पहचान

Opinion: मोदी नहीं तो फिर कौन? गुजरात से लेकर वैश्विक मंच तक बनाई पहचान

Vijayant Shankar • LAST UPDATED : April 17, 2024, 11:51 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Opinion: वर्तमान समय में लगता है कि देश के अधिकांश लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यशैली से सकारात्मक प्रभावित हुए भी हैं। लेकिन साथ ही, कुछ ऐसे भी हैं, जो शायद उनसे बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं और किसी अन्य विकल्प को देखना चाहते हैं।

कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे विराट चरित्र के रूप में उभरे हैं। जिन्होंने न केवल हमारे देश की राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया है वर्तमान में भी अधिकांश लोग मोदी के नेतृत्व में देश के राजनीतिक परिदृश्य में परिवर्तन का स्वागत करते हैं। जबकि कुछ उनके कदमों को विवादास्पद भी मानते हैं। उनके प्रभाव को लेकर विभिन्न पक्षों के बीच विवाद रहता है। जिसमें सहमति और असहमति दोनों हैं।

आर्थिक गतिशीलता का केंद्र

लेकिन पीएम मोदी का यह पूरा सफर किसी सपने से कम नहीं है। एक सामान्य गुजराती परिवार से आकर, उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, दूरदर्शिता और लगन के बल पर एक अनूठी पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में गुजरात एक आर्थिक गतिशीलता का केंद्र बन गया। जहां व्यापक आर्थिक विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कई नए आयाम स्थापित किए गए।

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहने वालों को बहस करने की खुली चुनौती

भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत

इस सफल कार्यशैली ने नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय स्तर पर भी एक प्रतिष्ठित नेता के रूप में पहचान दी। 2014 में, जब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई, तो यह केवल उनकी राजनीतिक क्षमता का परिचायक ही नहीं था, बल्कि जनता के दिलों में उनके प्रति गहरे भाव का भी प्रमाण था।

‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री बनने के बाद, मोदी जी ने देश के लिए एक नया रास्ता तय किया है। उन्होंने कई महत्वाकांक्षी सुधार और पहल शुरू कीं। जिनका असर पूरे राष्ट्र पर पड़ रहा है। ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम ने देश को एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसके साथ ही, ‘डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रम ने देश की तकनीकी परिदृश्य को क्रांतिकारी बदल दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कौशल विकास, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं ने लाखों गरीबों और वंचितों के जीवन को बदल दिया है।

वैश्विक मंच पर भारत बना महाशक्ति

नरेंद्र मोदी की नीतियों का असर केवल आर्थिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी संजोए रखने के लिए कड़ी मेहनत की है। ‘स्वच्छ भारत’ मिशन ने देश में स्वच्छता और साफ-सफाई को एक जन आंदोलन में बदल दिया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मोदी जी ने भारत की उपस्थिति को मजबूत किया है। उनकी कुशल विदेश नीति और सामरिक साझेदारियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक महाशक्ति के रूप में स्थापित किया है।

UPSC के असफल उम्मीदवारों को पीएम मोदी का संदेश, जानें क्या कहा

राष्ट्रीय एकता प्राथमिकता

उनका नेतृत्व और प्रशासन के मोर्चे पर उनका कार्यकुशलता अभूतपूर्व रहा है। वह एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने ‘एक देश, एक राष्ट्र’ के विचार को मजबूत किया है। उनके नेतृत्व में भारत को एक सशक्त और सुरक्षित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया गया है। देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता को उत्तम प्राथमिकता दी गई है।

मोदी नहीं तो फिर कौन?

उनके कार्यों और उपलब्धियों ने देश के विकास और समृद्धि को गति प्रदान की है। लेकिन अगर मोदी नहीं तो फिर कौन? क्या भारत के लिए वर्तमान परिस्थिति में कोई और विकल्प हो सकता है जो उनके नेतृत्व के बराबर या उनसे बेहतर हो? आप किस प्रकार के नेतृत्व को देखना चाहते हैं जो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सके? वर्तमान परिदृश्य में, लेकिन फिलहाल कोई भी विकल्प उनके नेतृत्व की तुलना में बेहतर या समकक्ष नहीं लगता। देश को अगर कोई दूसरा विकल्प चाहिए भी तो, आवश्यकता ऐसे नेतृत्व की है, जो देश को नए आयामों पर ले जाए और उसे एक आत्मनिर्भर व समृद्ध राष्ट्र के रूप में स्थापित कर सकें और मुख्यत: वर्तमान में चल रही भारत की विकास की गति को जारी रख सके।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Soviet-era Combat: अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम, रूस के सहयोगी से खरीदे 81 सोवियत काल के लड़ाकू विमान -India News
Vastu Tips for Plants: भूल कर भी घर में न लगाएं ये पौधे, उठानी पड़ सकती है आपको हानि- Indianews
Tecno Pova 6 Pro 5G: 6000mAh बैटरी के साथ 70W की चार्जिंग, 16GB रैम, इतने सस्ते फोन में मिल रहे ये शानदार फीचर्स- Indianews
Vastu Tips: आपके भी घर के दरवाजे पर लगी है भगवान की फोटो, तो जान लें इसका क्या पड़ेगा प्रभाव-Indianews
UK Couple: यूके के कपल ने छोड़ी नौकरी, बच्चों के साथ करोड़ों की यॉट पर रहने के लिए किया फैसला -India News
Narzo 70x 5GRealme: रियली के इस फोन पर हो जाएंगे फिदा, कीमत मात्र 10,999 रुपये- Indianews
 Maruti Swift LXI: ऐसे कराएं मारुति स्विफ्ट कार फाइनैंस, आएगी इतनी EMI, देखें जरूरी जानकारी- Indianews
ADVERTISEMENT