<
Categories: देश

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद बड़ा एक्शन, पुराने बयान पर माफी और प्रोफेसर पर गिरी गाज

IIT Bombay student death: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद तीन दिनों से चल रहे विरोध के बीच संस्थान ने अपने पुराने बयान के लिए माफी मांगी है. छात्रों के 18 सूत्रीय चार्टर पर निदेशक ने हस्ताक्षर किए हैं और प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को निलंबित किया गया है. वहीं निदेशक के इस्तीफे की खबरों को IIT बॉम्बे ने गलत बताया है. मामले की जांच जारी है.

IIT Bombay student death: आईआईटी बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध अब कई अहम फैसलों तक पहुंच गया है. लगातार तीन दिनों के छात्र प्रदर्शन के बीच संस्थान ने अपने पुराने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. प्रशासन ने माना कि जांच पूरी होने से पहले साहिल की मौत से जुड़ी परिस्थितियों का विवरण देना उचित नहीं था. साथ ही छात्रों की ओर से रखे गए 18 सूत्रीय मांगपत्र पर भी संस्थान के निदेशक ने हस्ताक्षर किए हैं.

पुराने बयान पर IIT बॉम्बे ने मांगी माफी

साहिल की मौत के बाद IIT बॉम्बे ने एक बयान जारी किया था, जिसमें उसकी परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने और ChatGPT के जरिए सवालों के जवाब लेने की बात कही गई थी. बाद में छात्रों ने इस तरह की जानकारी सार्वजनिक किए जाने पर सवाल उठाए. अब संस्थान ने अपने पिछले संचार में दिए गए बयानों के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि घटना से जुड़ी परिस्थितियां संबंधित अधिकारियों की जांच का विषय हैं और जांच पूरी होने से पहले घटनाक्रम को परिभाषित करना अनुचित था.

18 मांगों पर हुआ समझौता, जांच की मांग भी शामिल

छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान 18 सूत्रीय चार्टर पेश किया था. इसमें साहिल की मौत की स्वतंत्र जांच, प्रशासनिक जवाबदेही, मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षकों के लिए आचार संहिता जैसे मुद्दे शामिल हैं. छात्रों ने जांच के लिए अंतरिम रिपोर्ट 30 सितंबर और अंतिम रिपोर्ट 15 अक्टूबर तक देने की मांग भी रखी है. निदेशक शिरीष केदारे ने इस चार्टर पर हस्ताक्षर किए हैं, हालांकि संस्थान ने स्पष्ट किया है कि आगे की कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के तहत होगी.

प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित

मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर भी कार्रवाई हुई है. IIT बॉम्बे ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर किए जाने की बात कही है. डूला उस परीक्षा की निगरानी कर रहे थे, जिसके बाद साहिल की मौत हुई. उनके खिलाफ पुलिस एफआईआर में भी आरोप दर्ज हैं, जबकि मामले की जांच अभी जारी है.

निदेशक के इस्तीफे की खबर पर IIT ने दी सफाई

प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर IIT बॉम्बे के निदेशक शिरीष बी. केदारे के इस्तीफे की खबरें भी सामने आईं. हालांकि, संस्थान ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि निदेशक ने इस्तीफा नहीं दिया है और इससे जुड़ी खबरें गलत हैं. छात्रों के चार्टर में हालांकि यह मांग रखी गई है कि तय सुधारों को लागू नहीं किए जाने की स्थिति में निदेशक को इस्तीफा देना चाहिए. फिलहाल साहिल की मौत से जुड़े घटनाक्रम की जांच जारी है. ऐसे में घटना के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर अंतिम निष्कर्ष आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा.

sharma ranjana

Recent Posts

We Women Want Conclave 2026: महाराष्ट्र में सूखे से हाहाकार! सूख गए कुएं-तालाब, 80% फसलें बर्बाद; CM फडणवीस ने बताया सरकार का प्लान

We Women Want Conclave 2026: देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मानसून के आखिरी दो महीनों…

Last Updated: October 12, 2026 13:58:00 IST

EPFO ​​ने EPS पात्रता स्पष्ट की: 25,000 रुपये की वेतन सीमा वृद्धि के लिए कौन-से कर्मचारी पात्र हैं, देखें पूरी जानकारी

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने अनिवार्य ईपीएफओ कवरेज के लिए मासिक वेतन सीमा को 15,000…

Last Updated: October 12, 2026 13:50:24 IST

Delhi News: दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के नियम बदले, अब जंतर-मंतर नहीं इन 3 जगहों पर कर सकेंगे प्रदर्शन

Delhi News: दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करने के लिए अब आप जंतर-मंतर नहीं जा सकेंगे. धरना-प्रदर्शन…

Last Updated: October 12, 2026 13:49:27 IST

We Women Want Conclave 2026: महिलाओं ने कैसे खत्म कर दिया सालों से चल रहा राज्य परिवहन का घाटा? CM फडणवीस ने खोला राज

We Women Want Conclave 2026: महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों को…

Last Updated: October 12, 2026 13:44:46 IST

Abhishek Sharma-Ishan Kishan Jugalbandi: इंदौर T20 के बाद अभिषेक ने खोला दोस्ती का राज

Abhishek Sharma on Ishan Kishan: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20I में शतकीय साझेदारी के बाद…

Last Updated: October 12, 2026 13:32:05 IST

PM-Kisan 24th Instalment: कब आएगी 24वीं किस्त? इन लाभार्थियों को मिल सकते हैं 4000 रुपये, जानें पूरी जानकारी

PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान के लाभार्थियों को 24वीं किस्त का इंतजार है. हालांकि…

Last Updated: October 12, 2026 13:42:54 IST