Weather Update 18 November 2026: ठंड के मौसम की शुरुआत के साथ ही मौसम एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 18 नवंबर को अगले सात घंटों में छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश समेत 10 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. 18 नवंबर की शाम तक बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में खतरनाक साइक्लोनिक हवाएं लोगों की मुश्किलें और बढ़ाएंगी. 18 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 19 से 21 नवंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में घना कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना है.
आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
आज दिल्ली में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन कुछ इलाकों में घना कोहरा महसूस हो सकता है. तापमान में भी 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 18 नवंबर को उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है: मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, सहारनपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, कानपुर, उन्नाव, बिजनौर, झांसी, अयोध्या, सुल्तानपुर, गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती और रायबरेली. शाम को तापमान में काफी गिरावट आने की उम्मीद है.
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 15 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है: पटना, गया, जहानाबाद, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, नवादा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी.
सेंट्रल इंडिया में आज मौसम कैसा रहेगा?
छत्तीसगढ़ में 18 नवंबर को भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है.पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21-22 नवंबर को; पूर्वी मध्य प्रदेश में 20-23 नवंबर को; और विदर्भ में 20-22 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
पूर्वी भारत में आज मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, 18 नवंबर को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है.पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 19-21 नवंबर के दौरान और झारखंड में 20-21 नवंबर के दौरान फिर से आंधी-तूफान आने की संभावना है.