Independence Day 2026 Bank Holiday: स्वतंत्रता दिवस देश का राष्ट्रीय अवकाश है. साथ ही 15 अगस्त को शनिवार भी है. इस दिन देशभर के बैंक में छुट्टी रहने वाली है.
15 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद! घर से ही निपट जाएंगे ये जरूरी काम, जानें पूरी डिटेल
Independence Day 2026 Bank Holiday: 15 अगस्त को पूरे देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा. इस खास मौके पर पूरे देश में सरकारी छुट्टी रहती है. बैंक शाखाओं में भी कामकाज बंद रहेगा. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम करना है, तो उसे पहले से ही निपटा लें. हालांकि, आप डिजिटल सेवाओं के जरिए भी घर बैठकर काम निपटा सकते हैं.
स्वतंत्रता दिवस देश का राष्ट्रीय अवकाश है. साथ ही 15 अगस्त को शनिवार भी है. इस दिन देशभर के बैंक में छुट्टी रहने वाली है. इसलिए बैंक की सामान्य शाखा सेवाएं बंद रहेंगी. ग्राहकों को कैश जमा करने, कैश निकालने, पासबुक और चेक से जुड़े कामों के लिए सोमवार तक का इंतजार करना होगा.
स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं आमतौर पर जारी रहेंगी. UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM का इस्तेमाल ग्राहक आसानी से कर सकते हैं. ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर, बिल भरने और अन्य कई काम ऑनलाइन पेमेंट के जरिए किए जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Delhi Traffic Advisory: 13 अगस्त को दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे बंद, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, चेक करें लिस्ट
अगर आपकों बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो उसे 15 अगस्त से पहले ही पूरा कर लें. खासतौर पर चेक जमा करना, KYC, पासबुक अपडेट और अन्य काम करा लें, वरना सोमवार तक का इंतजार करना होगा. डिजिटल सेवाओं पर निर्भर ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…