<
Categories: देश

India News Manch 2025: नीतीश कुमार के महिला के हिजाब हटाने पर भिड़े सुधांशु त्रिवेदी-सुप्रिया

India News Manch 2025:  एंकर के सवालों के जवाब में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) के बीच जमकर भिड़ंत हुई.

India News Manch 2025: इंडिया न्यूज मंच’ 2025 का आयोजन स्थल इस बार दिल्ली के जनपथ स्थित होटल इम्पीरियल हुआ. इस सफल आयोजन में कई दिग्गज शामिल हुए. चिंतन और विमर्श की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) शामिल हुए. 

हिजाब हटाने पर सुधांशु त्रिवेदी-सुप्रिया में जोरदार बहस

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों एक मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटा दिया था. इसके बाद विवाद शुरू हो गया है. ‘India News Manch’ पर इस मुद्दे पर यानी नीतीश कुमार द्वारा महिला के हिजाब हटाने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता सुधांशु त्रिवेदी और कांग्रेस नेता सुप्रिया भिड़ गए. हिजाब हटाने पर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह गलत है. किसी महिला का हिजाब कैसे हटाया जा सकता है. नीतीश कुमार ने ऐसा करके गलत किया है.

सुधांशु त्रिवेदी ने दिया शानदार जवाब

इस पर सुधांशु त्रिवेदी ने जवाब में कहा कि क्या चुनाव में मतदान के दौरान हिजाब नहीं हटाया जाता है. यह अलग बात है कि CM नीतीश कुमार ने जिस महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब हटाया था, उन्होंने बिहार छोड़ दिया है. वो अब कोलकाता में अपने परिवार के पास चली गई हैं.

सुधांशु और सुप्रिया में कई मुद्दों पर भिड़ंत

मनरेगा का नाम बदलने पर सुप्रिया और सुधांशु एक दूसरे के खिलाफ मुखर हुए. एक ओर जहां मनरेगा का नाम बदलने पर तार्किक ढंग से सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस बेवजह ही इसे तूल दे रही है. इसके अलावा वोट चोरी के आरोप पर भी जमकर भिड़ंत हुए. सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी कई बार वोट चोरी का मुद्दा उठा चुके हैं. इस दौरान सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान 40 बीएलओ की मौत हो चुकी है.

ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर सुप्रिया श्रीनेत ने BJP सरकार को घेरा

उधर, ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर सुप्रिया श्रीनेत ने भारतीय जनता पार्टी को घेरा. उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 61 बार यह कह चुके हैं कि हमने ही भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया है. इस पर सरकार की ओर से आधिकारिक बयान आना चाहिए कि डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोल रहे हैं. इस पर सुधांशु त्रिवेदी ने तीखे अंदाज में कांग्रेस के पूर्व पीएम का जिक्र करते हुए सुप्रिया श्रीनेत को निशाने पर लिया.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

स्टाइल आइकन ‘Sonam Kapoor’ दूसरी बार बनीं मां, फैन्स बोले- ‘परफेक्ट फैमिली फोटो अब पूरी हुई’!

Sonam Kapoor Second Baby: सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने 29 मार्च 2026…

Last Updated: April 4, 2026 13:33:59 IST

5 फिल्मों में राम, तो दो में रावण बना ये एक्टर, पोते ने भी निभाया श्रीराम का किरदार

इन दिनों रामायण फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में आज हम…

Last Updated: April 4, 2026 13:20:09 IST

JEE IIT Success Story: जेईई में 360 में से 360 अंक, IIT Bombay से बीटेक की डिग्री, अब करते हैं ये काम

JEE Success Story: भारत में JEE के बाद IIT और कॉर्पोरेट करियर आम रास्ता माना…

Last Updated: April 4, 2026 13:13:46 IST

Ashok Kharat Objectionable Video: महिलाओं से संबंध बनाने के तुरंत बाद अशोक खरात देता था कौन सा ‘आशीर्वाद’

Ashok Kharat Objectionable Video:  पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…

Last Updated: April 4, 2026 13:06:43 IST

OnePlus 15 vs Xiaomi Poco X8 Pro क्या रहेगा ज्यादा दमदार? फीचर्स में कौन किससे आगे

OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…

Last Updated: April 4, 2026 12:49:46 IST

राजस्थानी थाली की शान है गट्टे की सब्जी, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…

Last Updated: April 4, 2026 12:47:59 IST