<
Categories: देश

Video: ‘यूपी में डबल इंजन टकरा रहा है’, अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव में गठबंधन को लेकर भी दिया संकेत

'इंडिया न्यूज़ मंच' पर अखिलेश यादव ने शिरकत की. इस दौरान वे कई मुद्दों को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमलावर हुए. इस दौरान उन्होंने बुलडोजर एक्शन का भी जिक्र किया.

Akhilesh Yadav: ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ के नौवें संस्करण में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिरकत की. इस दौरान वो कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर नजर आए. वहीं उन्होंने डबल इंजन सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में डबल इंजन सरकार चल नहीं रही है बल्कि टकरा रही है. मंच पर उन्होंने ‘जय श्री कृष्ण और जय श्री राम’ के बयानों पर भी कहा.

‘जय श्री कृष्ण और जय श्री राम’ नारों पर बोले अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘जय श्री कृष्ण और जय श्री राम’ के बयानों पर कहा कि बीजेपी भगवानों को सिर्फ नारों में रखती है. उन्होंने कहा कि डिबेट की शुरुआत अगर जय समाजवाद, जय संविधान या जय भीम के नारों से की जाए, तो अच्छा है. 

‘शिव मंदिर के लिए चंदा दे बीजेपी’

वहीं उन्होंने इटावा में बनाए जा रहे शिव मंदिर को लेकर कहा कि एक तरफ बीजेपी वाले राम मंदिर के लिए चंदा दे रहे हैं लेकिन शिव मंदिर के लिए नहीं दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि इटावा में बन रहे शिव मंदिर के लिए बीजेपी से भी चंदा मांगेंगे. 

‘टीवी के श्रीराम को संसद में आगे बैठाएं’

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि हर वक्त श्रीराम की बात करने वाली बीजेपी को संसद में टीवी के श्रीराम को आगे बैठाकर बाकी लोगों को पीछे बैठाएं. संसद में बैठने की व्यवस्था को बदला जा सकता है. 

गठबंधन में ही लड़ेंगे चुनाव

उन्होंने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि वे यूपी में अगला चुनाव गठबंधन में ही लड़ेंगे. इस बार सीट के लिए नहीं जीत के लिए गठबंधन किया जाएगा. उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष चुनने को लेकर कहा कि बीजेपी को अध्यक्ष खोजने में इतना समय लगा. जाति समीकरण साधने में उन्हें इतना समय लगा.

‘बीजेपी ने सब बर्बाद कर दिया है’

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है. रुपया डॉलर के मुकाबले कहां पहुंच गया है. वहीं देश की प्रति व्यक्ति आय से पता चलता है कि देश की हालत खराब है. लेकिन बीजेपी वाले केवल अर्थव्यवस्था-अर्थव्यवस्था चिल्ला रहे हैं. बीजेपी चुनाव में या उससे पहले लोगों को 10-10 हजार दे रही है, इसलिए जीत रही है. अगर हम 40 हजार देंगे, तो क्या होगा. ऐसे में बीजेपी को 60 हजार देना चाहिए. 

‘डबल इंजन सरकार चल नहीं रही है बल्कि टकरा रही है’

वहीं उन्होंने डबल इंजन सरकार को लेकर कहा कि यूपी में डबल इंजन सरकार चल नहीं रही है बल्कि टकरा रही है. उन्होंने कहा कि अगर कोई 50 हजार की डकौती का आरोपी है, तो उसके घर पर बुलडोजर चला दिया जाता है. कोर्ट का काम है न्याय देना लेकिन यहां तुरंत बुलडोजर चला दिया जाता है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST