<
Categories: देश

India News Manch 2025: ममता बनर्जी पर भड़के विप्लव कुमार देव, कहा- पश्चिम बंगाल असुरक्षित हो गया है

India News Manch 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक प्रमुख राजनेता और त्रिपुरा के पूर्व सीएम विप्लव देव (Biplab Kumar Deb) ने इंडिया न्यूज मंच पर ममता बनर्जी पर हमला बोला.

India News Manch 2025: आईटीवी नेटवर्क के मशहूर पॉलिटिकल कॉन्क्लेव ‘इंडिया न्यूज मंच’ पर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में त्रिपुरा पश्चिम से संसद विप्लव कुमार देव (Biplab Kumar Deb) भी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) के बहाने पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों के घुसपैठियों का मुद्दा उठाया. उन्होंने बताया कि घुसबैठियों के चलते पश्चिम बंगाल असुरक्षित हो गया और ममता बनर्जी तो भारत के लिए खतरा हैं.

ममता ने खत्म किया मां, माटी और मानुष की भावना को

बिप्लब देव ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अहम है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बईमान हैं. ममता बनर्जी ने मां, माटी और मानुष की भावना को ही खत्म कर दिया है.

पश्चिम बंगाल को फिर से मजबूत बनाना है

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता बिप्लब देव ने कहा कि पश्चिम बंगाल को फिर से मजबूत बनाना है. बिप्लब कुमार देव ने बेबाकी भरे अंदाज में कहा कि बंगाल का महत्व सिर्फ पार्टी तक सीमित नहीं, यह देश का भी हित है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है भाजपा

यहां पर बता दें कि अक्टूबर, 2025 में दुर्गा पूजा उत्सव समाप्त होने के कुछ ही दिनों बाद ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी जमीनी तैयारी शुरू कर दी. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कोलकाता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक की थी.

भूपेंद्र यादव एवं बिप्लव देब को सौंपा गया है चुनावी तैयारियों की निगरानी का जिम्मा

पार्टी ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों भूपेंद्र यादव एवं बिप्लव देब को पश्चिम बंगाल में भाजपा की चुनावी तैयारियों की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है. दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षक अक्टूबर, 2025 में यहां पहुंचे और यहां शहर कार्यालय में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और अग्रिम संगठन प्रमुखों के साथ एक विस्तारित सत्र की अध्यक्षता की.

रोडमैप तैयार करने पर रहा ध्यान

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर, 2025 में हुई बैठक में बूथ स्तर पर भाजपा की संगठनात्मक ताकत का आकलन करने, कमजोर कड़ियों की पहचान करने और 2026 के चुनाव के लिए प्रारंभिक रोडमैप तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया गया.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

सीएम योगी ने दी खुशखबरी, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की बढ़ेगी सैलेरी, कब मिलेगा मानदेय?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया. साथ ही…

Last Updated: April 4, 2026 15:13:52 IST

जेल की दीवारें भी नहीं रोक पाईं हौसला! कैदी ने ‘भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा’ में किया टॉप, मिलेगा सम्मान

वाराणसी की जिला जेल में बंद रहते हुए एक व्यक्ति ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा…

Last Updated: April 4, 2026 15:08:14 IST

पेट्रोल-डीजल के बाद अब बढ़े CNG के दाम, कितनी चुकानी होगी कीमत; फटाफट करें नोट

Fuel Price Hike: निजी ईंधन कंपनी Torrent Gas ने CNG की कीमतों में 2.50 रुपये…

Last Updated: April 4, 2026 15:06:28 IST

Inflammation: शरीर में सूजन के संकेत क्या है? एक्यूट और क्रोनिक में फर्क समझें, उपचार के तरीके

Inflammation Acute vs Chronic: क्या शरीर में सूजन हमेशा सामान्य होती है? यह कैसे होता…

Last Updated: April 4, 2026 15:04:12 IST

CBSE पाठ्यक्रम पर सियासी घमासान, भाषा की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए शिक्षा नीति पर बड़े सवाल

CBSE Curriculum Controversy: एम.के. स्टालिन ने CBSE स्ट्रक्चर को हिंदी थोपने की रणनीति बताते हुए…

Last Updated: April 4, 2026 15:00:24 IST

UPI पिन डालने का झंझट खत्म, अब स्क्रीन पर अंगूठा लगाते ही होगी पेमेंट, कैसे काम करेगी बायोमेट्रिक प्रक्रिया

यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…

Last Updated: April 4, 2026 14:47:15 IST