India News Manch 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक प्रमुख राजनेता और त्रिपुरा के पूर्व सीएम विप्लव देव (Biplab Kumar Deb) ने इंडिया न्यूज मंच पर ममता बनर्जी पर हमला बोला.
biplab deb
India News Manch 2025: आईटीवी नेटवर्क के मशहूर पॉलिटिकल कॉन्क्लेव ‘इंडिया न्यूज मंच’ पर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में त्रिपुरा पश्चिम से संसद विप्लव कुमार देव (Biplab Kumar Deb) भी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) के बहाने पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों के घुसपैठियों का मुद्दा उठाया. उन्होंने बताया कि घुसबैठियों के चलते पश्चिम बंगाल असुरक्षित हो गया और ममता बनर्जी तो भारत के लिए खतरा हैं.
बिप्लब देव ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अहम है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बईमान हैं. ममता बनर्जी ने मां, माटी और मानुष की भावना को ही खत्म कर दिया है.
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता बिप्लब देव ने कहा कि पश्चिम बंगाल को फिर से मजबूत बनाना है. बिप्लब कुमार देव ने बेबाकी भरे अंदाज में कहा कि बंगाल का महत्व सिर्फ पार्टी तक सीमित नहीं, यह देश का भी हित है.
यहां पर बता दें कि अक्टूबर, 2025 में दुर्गा पूजा उत्सव समाप्त होने के कुछ ही दिनों बाद ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी जमीनी तैयारी शुरू कर दी. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कोलकाता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक की थी.
पार्टी ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों भूपेंद्र यादव एवं बिप्लव देब को पश्चिम बंगाल में भाजपा की चुनावी तैयारियों की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है. दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षक अक्टूबर, 2025 में यहां पहुंचे और यहां शहर कार्यालय में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और अग्रिम संगठन प्रमुखों के साथ एक विस्तारित सत्र की अध्यक्षता की.
पार्टी सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर, 2025 में हुई बैठक में बूथ स्तर पर भाजपा की संगठनात्मक ताकत का आकलन करने, कमजोर कड़ियों की पहचान करने और 2026 के चुनाव के लिए प्रारंभिक रोडमैप तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया गया.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…