<
Categories: देश

India News Manch 2025: ‘पराली अब समस्या नहीं, समाधान बनेगी’, ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ पर नितिन गडकरी का बड़ा एलान

India News Manch 2025: आईटीवी नेटवर्क के बैनर तले सजे ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ पर आयोजित वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव में शिरकत करने मंगलवार शाम को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी पहुंचे.

India News Manch 2025: आईटीवी नेटवर्क के बैनर तले सजे ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ पर आयोजित वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव में शिरकत करने मंगलवार (16 दिसंबर, 2025) शाम को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport and Highways Nitin Gadkari) भी पहुंचे. देश की जानी-मानी राजनीतिक हस्तियां इस मंच पर शिरकत कर रही हैं. 2 दिन के दौरान देश के अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. चलिए जानें कि मंत्री नितिन गडकरी ने किन-किन मुद्दों पर अपनी राय रखीं.

‘अब किसान पराली से पैसा बना सकते हैं’- गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, एक क्रांतिकारी योजना से भारत का प्रदूषण भविष्य बदल सकता है. इसके तहत अब हर साल जलने वाली पराली से सड़क बनने की योजना है. इससे अब किसान लाखों रुपये तक कमा सकते हैं. नितिन गडकरी पहले ही बता चुके हैं कि किसान अब ‘अन्नदाता’ और ‘ऊर्जादाता’ के साथ ही ‘बिटुमेनदाता’ भी बनेंगे. उन्होंने बताया कि देश में बायो वेस्ट से CNG बनाने के 400 प्रोजेक्ट प्रोसेस में हैं. इनमें 40 पूरे हो चुके हैं, जिनमें पराली से CNG बनाई जा रही है. कुल मिलाकर किसानों का फायदा ही फायदा होने वाला है

सड़कें बेहतर होंगी तो टूरिज्म बढ़ेगा: नितिन गडकरी

नितिन गड़करी के मुताबिक, अच्छी सड़कें निश्चित तौर पर पर्यटन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं. अच्छी सड़कों से पर्यटकों के लिए स्थलों तक पहुंचना आसान बन जाएगा. आवागमन बेहतर होने से यात्रा का समय बचता है. उन्होंने आगे कहा कि अच्छी सड़कों से ना केवल यात्रा का अनुभव बेहतर होता है, बल्कि इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा. इससे ‘ड्राइव टूरिज्म’ और ‘रोड ट्रिप’ को बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में पार्किंग पर ध्यान देना पड़ेगा.

यहां देखें वीडियो

बसों में मिलेगी हवाई जहाज जैसी सुविधा- गडकरी

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि वह भारत में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और ज्यादा बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं. उनके मुताबिक, हवाई जहाज जैसी बस जल्द आएगी. सरकार अल्ट्रा मॉडर्न इलेक्ट्रिक बस चलाने की योजना पर काम कर रही है. इन बसों में पैसेंजर्स को कॉफी, चाय, फ्रूट्स और कोल्ड ड्रिंक्स की सुविधा रहेगी. कुल मिलाकर बसों में हवाई जहाज जैसी सुविधा मिलेगी.

COVID और चुनाव को लेकर गडकरी ने क्या कहा?

जब नितिन गडकरी से कोविड के वक्त की बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोविड के बाद उन्होंने अपनी लाइफ बदल ली. उनकी पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य है और उन्होंने कहा कि यह हर किसी की पहली प्राथमिकता देनी चाहिए, उन्होंने चुनाव को लेकर कहा कि उनकी राजनीति चुनाव नहीं है बल्कि सेवा है. इस दौरान उन्होंने अपने पसंदीदा हीरो हीरोइन के नाम भी बताये उन्होंने कहा कि उनकी पसंदीद हीरोइन रेखा है और हीरो अमिताभ बच्चन.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Burgman 2026: सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च, हाई-टेक फीचर्स और नया लुक, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Suzuki Burgman Street 2026: भारत में दूसरी पीढ़ी की सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च हो गई…

Last Updated: April 4, 2026 09:30:02 IST

हार्ट अटैक से बच जाएगी जिंदगी! अगर 30 दिन पहले दिखने वाले लक्षण पर देंगे ध्यान, नोट कर लें ये संकेत

Heart Attack Symptoms: आमतौर पर लोग हार्ट अटैक को अचानक ही मानते हैं, मगर सच्चाई…

Last Updated: April 4, 2026 09:11:14 IST

‘रब ने बना दी जोड़ी’! Sid-Kiara की केमिस्ट्री ने इवेंट में लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल कुछ खास तस्वीरें!

Sid-Kiara Look 2026: सबके पसंदीदा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, और एक बार फिर से…

Last Updated: April 4, 2026 08:51:06 IST

Nashik Car Accident: एक पल में सब खत्म! नासिक कार हादसे ने छीनी 9 जिंदगियां, दिल दहला देगी घटना

Nashik Car Accident: शनिवार को नासिक के डिंडोरी तालुका में एक दुखद दुर्घटना हुई, इस…

Last Updated: April 4, 2026 08:44:46 IST

JAC Jharkhand Board Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द, जानें रिजल्ट जारी की डेट

Jharkhand Board JAC Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी…

Last Updated: April 4, 2026 08:18:18 IST

LPG Cylinder Price Today 4 April: LPG के रेट में जबरदस्त ट्विस्ट! मिडिल ईस्ट संकट से सस्ता होगा सिलेंडर या बढ़ेगी टेंशन?

LPG Cylinder Price Today: इससे पहले, मार्च में गैस एजेंसी ने घरेलू और कमर्शियल, दोनों…

Last Updated: April 4, 2026 08:19:13 IST