<
Categories: देश

लॉरेंस विश्नोई की गैंग में थी लेडी डॉन की फौज, कैसे खूबसूरत हसीनाओं ने मर्डर, ड्रग्स और किडनैपिंग को दिया अंजाम?

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ चलाए गए एक बड़े ऑपरेशन में खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है. जानिए उन लेडी डॉन के बारे मे जो अपराध से जुड़कर फैला रही थीं दहशत.

दिल्ली। क्राइम की दुनिया में आपने अक्सर पुरुषों का नाम ही सुना होगा. लेकिन, ऐसा नहीं है. इस अपराध की दुनिया में महिलाओं का भी नाम भी समय-समय पर सुनने को मिलता है. आपने लेडी डॉन हसीना पारकर और संतोकबेन जडेजा का नाम तो सुना ही होगा. लेकिन बदलते जमाने के साथ और भी अपराधी इस लिस्ट में जुड़ते गए.

महिलाओं ने सिर्फ गैंग का हिस्सा बनकर काम किया बल्कि लीडर बनकर गैंग का नेतृत्व भी किया है. कुछ लेडीज ने पति या साथी की मौत के बाद इसमें कदम रखा तो कुछ ने बड़ा नेटवर्क तैयार किया. चलिए जानते हैं ऐसी कुछ लेडी डॉन के बारे में जिनकी अपराध की दुनिया में तूती बोलती रही.

खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा उर्फ मैडम जहर

मैडम जहर के नाम से फेमस यह महिला अपराधी लारेंस गैंग से जुड़ी है. नेहा ड्रग्स सिंडिकेट के काम से जुड़ी रही. यह लॉरेंस बिश्नोई के गनमैन बॉबी कबूतर की माशूका है. यह एक अन्य साथी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गई और सलाखों के पीछ है. नेहा अवैध हथियार पहुंचाने का काम करती थी. बॉबी कबूतर की यह गर्लफ्रैंड और लेडी डॉन नार्थ ईस्ट दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती है. साथ ही इसकी आड़ में गैंग के बदनाम कामों का हिस्सा भी थी.

पूजा शर्मा उर्फ माया उर्फ दीपा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन में दूसरा नंबर पूजा शर्मा का आता है. झुंझनूं की रहने वाली पूजा शर्मा ने अपराध की दुनिया में कदम घर में झगड़ा होने के बाद रखा. वह शादीशुदा है और घर से भागकर रोहित गोदारा से मिली. उसने हाथ पर AK-47 का टैटू भी बनवाया था. पुलिस को पूजा ने बताया कि वह गैंगस्टर बनना चाहती थी. उसे रोहित गोदारा ने 25 हजार रुपए दिए और चंड़ीगढ़-पंचकूला कोर्ट में रेकी की. वहीं किसी को मारने के लिए उसे काम सौंपा गया था. 

लेडी डॉन जोया

लारेंस बिश्नोई गैंग में इसका लेडी डॉन का नाम भी आता है. गैंग का कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान को 270 ग्राम हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसकी इंटरनेशनल मार्केट में एक करोड़ रुपए कीमत बताई जाती है. 33 साल की जोया जेल में बंद होने के बाद भी पति के आपराधिक साम्राज्य को ऑपरेट करती थी. बता दें कि हाशिम बाबा के खिलाफ हत्या, जबरन वसूली और हथियार तस्करी के कई मामले दर्ज हैं. हाशिम की तीसरी बीवी जोया खान है. जानकारी के अनुसार, दोनों पड़ोसी थे और वहीं से उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं. मीडिया रिपो्र्टों की मानें तो जोया अपने पति के गिरोह में हसीना पारकर के रोल में थी, जो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की सिस्टर थी. वहीं, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के सूत्रों का कहना है कि ज़ोया जबरन वसूली और ड्रग्स की सप्लाई में शामिल थी. उसे शान-ए-शौकत से रहना अच्छा लगता था. 

लेडी डॉन जिकरा

यह छोटी सी दिखने वाली कोई आम लड़की नहीं बल्कि लेडी डॉन जिकरा है. इसने उत्तर पूर्वी दिल्ली में 17 साल के कुणाल को मौत के घाट उतार दिया था. कहा जाता है कि जिकरा के हाथ में तमंचा और साथ में गैंग हमेशा रहते हैं. जिकरा दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर हथियारों के बारे में कहती है. पुलिस के अनुसार, जिकरा भी हाशिम बाबा के गैंग से संबंधित है. जिकरा का गैंग हिंदुओं को धमकी देता रहा है. बताया जाता है कि जिकरा के भाई साहिल ने कुणाल का मर्डर किया था. 

अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मैडम मिंज को सहारनपुर से गैंगस्टर काला जठेड़ी के साथ अरेस्ट किया है. यह पढ़ाई में तेज थी फिर भी गलत राह चुनी. उसने बीसीए जैसी प्रॉफेशनल डिग्री लेकर कुछ बड़ा करने का प्लान बनाया था. अनुराधा और उसका पति फैलिक्स दीपक मिंज ने सीकर में शेयर ट्रेडिंग का बिजनेस स्टार्ट किया. लाखों रुपए की इंवेस्टमेंट के बाद भी बिजनेस में घाटा लग गया और करोड़ों रुपए का कर्जा हो गया. लोगों का पैसा चुकाने के लिए उसने जुर्म की राह चुनी. हिस्ट्रीशीटर बलबीर बानूड़ा के जरिए कुख्यात अपराधी आनंदपाल सिंह के सम्पर्क में आई. 

अनुराधा उर्फ मैडम मिंज ने घरवालों के खिलाफ होकर लव मैरिज की थी. आनंदपाल बिल्कुल गांव का देसी बॉयज था. शर्ट-पैंट और गमछा पहनने वाला खख्स. लेकिन, अनुराधा ने उसे बदल दिया. वह शूट-बूट के साथ अंग्रेजी बोलने लगा, जो उसे अनुराधा ने सिखाई थी. आनंदपाल का एनकाउंटर हुआ और फिर अनुराधा किसी तरह लॉरेंस विश्नोई के सम्पर्क में आई. कई तरह के कांड करने के बाद अनुराधा के क्राइम की लिस्ट बढ़ती गई. आखिर उसे पुलिस ने पकड़ लिया और फिर वह उसे जेल हो गई. जानकारी के अनुसार, काला ने तिहाड़ जेल से आकर पुलिस कस्टडी में अनु से शादी कर ली, जो खुद एक अपराध की दुनिया का डॉन बताया जाता है. 

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

आसमान में 1000 किलोमीटर तक छाया अंधेरा, दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में आफत बनकर बरसेगी बारिश

Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक…

Last Updated: April 4, 2026 20:19:00 IST

आखिरकार आ ही गई अमेरिका से वो खबर, जिसका भारत को था बेसब्री से इंतजार, अब दूर होगी ये बड़ी टेंशन

India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…

Last Updated: April 4, 2026 20:01:26 IST

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST

समीर रिजवी का बल्ला उगल रहा आग, 70 के बाद 90 रनों की पारी खेली; लगातार 2 मैचों में जीता POTM अवार्ड

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…

Last Updated: April 4, 2026 19:41:31 IST

Ayodhya Manuscript Discovery: अयोध्या में अनोखी प्राचीन धरोहर! 200 साल पुरानी पांडुलिपी में मिली रामायण

Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…

Last Updated: April 4, 2026 19:36:22 IST

न करें जल्दबाजी… पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार की अपील, बढ़ती चर्चाओं पर न दें ध्यान

होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…

Last Updated: April 4, 2026 19:08:35 IST