<
Categories: देश

अब अधिकारियों को…, Indian Army ने फिटनेस मानदंडों में किया बड़ा बदलाव, जानें कब से होगा लागू

Indian Army Fitness Policy: भारतीय सेना ने अधिकारियों के लिए फिटनेस के नए मानदंड तय किए है, जानें क्या हैं यह बदलाव और कब से यह लागू होगा.

Army Fitness Standards 2026: भारतीय सेना ने अपने शारीरिक फिटनेस मानदंडों में एक ऐतिहासिक बदलाव की घोषणा की है. अब न केवल जवानों बल्कि वरिष्ठतम अधिकारियों तक को 60 वर्ष की उम्र तक साल में दो बार फिजिकल फिटनेस टेस्ट देना होगा. सेना का मानना है कि यह कदम सैनिकों की चुस्ती, मानसिक दृढ़ता और युद्ध-तैयारी को बेहतर बनाएगा.

 अप्रैल 2026 से लागू होंगे नए नियम

सेना सूत्रों के मुताबिक, नई नीति 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी. वर्तमान में केवल 50 वर्ष तक के अधिकारी और जवान बैटल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (BPET) और फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट (PPT) देने के लिए बाध्य थे. वरिष्ठ अधिकारियों को इन परीक्षाओं में छूट दी जाती थी, लेकिन अब यह छूट समाप्त कर दी गई है.

संयुक्त शारीरिक परीक्षण से बदलेंगे सिस्टम

अब दो अलग-अलग परीक्षणों की बजाय एक संयुक्त शारीरिक परीक्षा कराई जाएगी, जो हर छह महीने में आयोजित होगी. इस परीक्षा में 3.2 किमी दौड़, पुशअप्स, सिटअप्स और रस्सी चढ़ाई शामिल होंगे.  इन परीक्षाओं में मिलने वाले अंक भविष्य में प्रमोशन और प्रदर्शन मूल्यांकन का हिस्सा होंगे, जिससे फिटनेस और प्रोफेशनल क्षमता का आकलन सटीक तरीके से किया जा सकेगा।

 आयु वर्ग के अनुसार तय होंगे मानक

नई प्रणाली में सैनिकों की फिटनेस का मूल्यांकन आयु के आधार पर किया जाएगा. जैसे कि- 

  • 35 वर्ष तक के जवान: वर्टिकल और होरिजेंटल रोप टेस्ट देना अनिवार्य होगा.
  • 45 वर्ष से अधिक: रोप टेस्ट में छूट रहेगी.
  • 50-60 वर्ष के जवान और अधिकारी: केवल 3.2 किमी तेज चाल, पुशअप्स और सिटअप्स का परीक्षण.

इस तरह, सभी आयु वर्ग के कर्मियों के लिए फिटनेस मानक उनके स्वास्थ्य और उम्र के अनुरूप बनाए गए हैं.

कमांडरों को बनना होगा फिटनेस रोल मॉडल

सेना ने सभी रैंक के कमांडरों को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीनस्थों के लिए फिटनेस का उदाहरण बनें. किसी भी परिस्थिति में अग्रिम मोर्चे पर नेतृत्व करने के लिए उन्हें चुस्त और सक्षम रहना आवश्यक होगा. जब तक नया सिस्टम लागू नहीं होता, वर्तमान फिटनेस मानदंडों के अनुसार परीक्षण जारी रहेंगे. यह बदलाव भारतीय सेना के सैनिकों और अधिकारियों की दक्षता और युद्ध-तैयारी को अगले स्तर पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST