इन दिनों क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव भारत और श्रीलंका में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं. इसी बीच उनकी पत्नी ने विशा शेट्टी ने मुंबई में लग्जरी घर खरीदा है. इस अपार्टमेंट की कीमत 7.18 करोड़ रुपए है.
सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने खरीदा मुंबई में लग्जरी फ्लैट
Devisha Shetty Luxury Flat: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने 1500 स्क्वायर फीट का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है. उन्होंने मुंबई में देवनार के गोदरेज स्काई टेरेसेस प्रोजेक्ट में लग्जरी फ्लैट खरीदा है, जिसकी कीमत 7.18 करोड़ रुपये है. इसके बाद गोदरेज प्रॉपर्टीज के देवनार प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदने के बाद सूर्यकुमार के परिवार का रियल इस्टेट पोर्टफोलियो और बेहतर हो गया है. जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने दो अपार्टमेंट खरीदे थे. अब ये उनका तीसरा अपार्टमेंट है.
बता दें कि देविशा शेट्टी ने साल 2025 में इसी बिल्डिंग 17वें औप 18वें फ्लोर पर दो अपार्टमेंट खरीदे थे. अब 18वें माले पर उन्होंने तीसरा फ्लैट खरीदा है. इसके बाद कपल के पास 18वें माले पर दो फ्लैट और 17वें माले पर एक फ्लैट हो गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने 20 फरवरी 2026 को फ्लैट खरीदा था. अपार्टमेंट की स्टैंप ड्यूटी 35.90 लाख रुपये है और रजिस्ट्री कराने के लिए 30 हजार रुपये का खर्च आया है. साथ ही दो पार्किंग स्पेस भी खरीदे गए हैं. बता दें कि क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव इन दिनों भारत और श्रीलंका में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं. इसी बीच उनकी पत्नी ने ये घर खरीदा है.
बता दें कि सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी कॉलेज के दिनों से एक साथ हैं. दोनों ने मुंबई के आरए पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की है. सूर्यकुमार यादव को देविशा के डांस मूव्स देखकर उनसे पहली नजर में प्यार हो गया था. दोनों का रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ और प्यार के बाद शादी तक जा पहुंचा. उनकी ये लव स्टोरी साल 2010 या 2012 से शुरू हुई थी. 5-6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने 29 मई 2016 में शादी कर ली.
क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी मूल रूप से साउथ इंडिया से हैं. वे भरतनाट्यम डांसर हैं. उन्होंने एक एनजीओ ‘द लाइटहाउस प्रोजेक्ट’ के लिए भी काम किया. उन्होंने सूर्यकुमार के शुरुआती करियर के संघर्ष में भी अहम भूमिका निभाई.
Anant Ambani Kiss: अनंत अंबानी के बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर लगातार अंबानी…
Cake Recipe: अगर आप वेजीटेरियन हैं और बेकिंग के शौकीन हैं तो एगलेस केक बनाना…
Kisan e-Mitra AI Chatbot: अभी तक किसानों को बीमा, लोन, सब्सिडी और योजनाओं से जुड़ी…
Stocks Under 100 Rupees India: अगर आप भी फायदेमंद ब्लू चिप स्टॉक खरीदना चाह रहे…
Vaibhav Suryavanshi vs Bhuvneshwar Kumar: बुमराह को पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी…
Vaginal Itching Cause: गर्मी का मौसम अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है. इस…