<
Categories: देश

देश के 2 ऐतिहासिक फैसले, जिन्हें माना जाता था असंभव; जान गए तो कहेंगे ‘मोदी है तो मुमकिन है’

Narendra Modi Turns 75: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अगस्त, 2019 को बताया था कि उनके पास बड़े फैसले लेने की ताकत है. दरअसल, इसी दिन उन्होंने अपने घोषणापत्र के एक अहम वादे और 370 पर फैसला लिया था जो लंबे समय से विवादों में था.

PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे. पीएम मोदी ने केंद्र की सत्ता में आने के बाद कई अहम फैसले लिए, जिसका असर दशकों और सदियों तक रहेगा. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के अलावा, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना भी इसमें शामिल है. इन दोनों ही मुद्दों को लेकर आम और खास ‘लोगों’ का यही मानना ​​था कि यह नामुमकिन है. इस पर सिर्फ़ राजनीति ही की जा सकती है, लेकिन नरेन्द्र मोदी सरकार ने इन दोनों ही मुद्दों पर सख़्त फ़ैसला लिया. इसी का असर है कि राम मंदिर निर्माण का मुद्दा सुलझ गया है और अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में तुलनात्मक रूप से ज़्यादा शांति है. इसी दौरान लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग किया गया और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया. इस पर विशेषज्ञों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह सच है कि मोदी सरकार के इन फ़ैसलों को सदियों तक याद रखा जाएगा.

ऐसे में आज हम आपको उनके ऐसे फैसलों के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ़ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी सुर्खियों में रहे. तो आइए जानते हैं कि पीएम पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने कौन से ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनकी वजह से उनकी चर्चा होती है और उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा.

वे नेता जो प्रधानमंत्री बनने से पहले मुख्यमंत्री भी रहे, PM मोदी के अलावा लिस्ट में कौन-कौन से नाम? जानकर चौंक जाएंगे!

अनुच्छेद 370- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अगस्त, 2019 को बताया था कि उनके पास बड़े फैसले लेने की ताकत है. दरअसल, इसी दिन उन्होंने अपने घोषणापत्र के एक अहम वादे और 370 पर फैसला लिया था जो लंबे समय से विवादों में था. अनुच्छेद 370 को खत्म करने के साथ ही केंद्र सरकार ने कश्मीर के विशेषाधिकारों को खत्म कर दिया और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के रूप में दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए.

सीएए-एनआरसी– पीएम मोदी ने 10 जनवरी 2020 को नागरिकता संशोधन कानून लागू किया और इस फैसले को भी उनका ऐतिहासिक फैसला माना गया. इस कानून के ज़रिए भारत के पड़ोसी देश से आए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता देने का वादा किया गया था. हालांकि, इसे लेकर देश में काफी विवाद भी हुआ था.

बालाकोट एयर स्ट्राइक- जब भारत में पुलवामा में हमला हुआ, तो पाकिस्तान को जवाब देने के लिए पीएम मोदी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक करने का फैसला किया. भारतीय सेना ने 26 फरवरी 2019 को एयर स्ट्राइक की और पाकिस्तान में भारी बमबारी कर उसे करारा जवाब दिया.

नोटबंदी- यह नरेन्द्र मोदी सरकार के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक है. पीएम मोदी ने यह निर्णय 8 नवंबर 2016 को लिया था, जिसमें उन्होंने 500 और 1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी. हालांकि, बाद में इसकी काफी आलोचना हुई, लेकिन इतिहास पीएम मोदी के इस फैसले को हमेशा याद रखेगा.

लॉकडाउन- जब देश में कोरोना वायरस दस्तक दे रहा था, तब पीएम मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था। यह फैसला हमेशा याद रखा जाएगा। हालाँकि यह समय की माँग थी, लेकिन पीएम मोदी ऐसा एलान करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे.

सर्जिकल स्ट्राइक- पाकिस्तान के खिलाफ यह फैसला लेकर पीएम मोदी ने बता दिया था कि अब पाकिस्तान भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत न करे. उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान में फैल रहे आतंक का जवाब दिया था.

राम मंदिर का शिलान्यास- 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी और भूमि पूजन के बाद मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो गया. यह खास पल इतिहास के पन्नों में भी दर्ज हो गया है.

तीन तलाक कानून- तलाक के तीन अहम तरीके हैं, जिनमें तलाक-उल-बिद्दत, तलाक-ए-हसन और तलाक-ए-अहसन शामिल हैं. मोदी सरकार ने तलाक-उल-बिद्दत को असंवैधानिक घोषित कर दिया था, जिसे अक्सर तीन तलाक कहा जाता है. पीएम मोदी ने यह फैसला 19 सितंबर 2018 को लिया था.

जब बचपन में मगरमच्छ को घर ले आए PM modi, मच गया था हड़कंप, फिर मां से मिली थी ये सीख

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST