<
Categories: देश

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! तत्काल टिकट के लिए बदला गया नियम, क्या-क्या करना हुआ जरूरी? यहां जानें फुल डिटेल

Indian Railway Tatkal Ticket Booking Rules: भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने लोगों का सफर आसान बनाने के लिए तत्काल टिकट को लेकर बड़ा फैसला लिया है. इससे लाखों यात्रियों को लाभ होगा.

Indian Railway Tatkal Ticket Booking Rules: यात्रियों के लिहाज से भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. भारत में एक से दूसरे शहर जाने-आने के लिए ट्रेनें सबसे सस्ता और आसान जरिया हैं. सटीक आंकड़ा तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन भारतीय रेलवे औसतन करीब 2.4 करोड़ यानी 24 मिलियन यात्रियों का सफल सफर कराता है. शादी-विवाह के सीजन और  त्योहारों के मौकों पर यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा होता है. इस दौरान टिकट के लिए मारा-मारी भी होती है. अगर आप भी भारतीय रेलवे (Indian Railway) द्वारा संचालित ट्रेनों में सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, तत्काल टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा बदलाव कर दिया है. आइये इस स्टोरी में जानते हैं कि इस बदलाव से यात्रियों पर कितना असर पड़ेगा.

तत्काल टिकट के लिए अनिवार्य हुआ OTP

भारतीय रेलवे के मुताबिक, स्टेशनों पर बने काउंटर्स से तत्काल टिकट लेने के दौरान यात्री के मोबाइल फोन पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा. यह OTP बताने के बाद ही यात्री को उसका टिकट जारी हो पाएगा. इसका मतलब यह है कि अब एक तरह से मोबाइल नंबर अनिवार्य हो गया है और इसके बिना यात्री को कोई टिकट नहीं मिलेगा.

दलालों पर लगेगी रोक

भारतीय रेलवे से जुड़े अधिकारियों को लगातार शिकायत मिल रही थी कि दलाल तत्काल लेने के दौरान भी धांधली कर रहे हैं. वो अपने लोगों को लाइन में लगवाकर टिकट हासिल कर लेते थे और बाद महंगे दामों में उसे बेचते थे. ऐसे में मोबाइल फोन के जरिये तत्काल टिकट का अहम फैसला लिया गया है. रेलवे के अधिकारियों की मानें तो अगले कुछ दिनों में यह सिस्टम पूरे देश की सभी ट्रेनों में लागू कर दी जाएगा. इसका सीधे-सीधे ट्रेन यात्रियों को ही मिलेगा. 

यात्री कैसे लें तत्काल टिकट?

  1. सबसे पहले ध्यान रखें कि OTP गलत होने या न बताने पर टिकट नहीं मिलेगा.
  2. पहले स्टेप में लोगों को काउंटर पर रिजर्वेशन फॉर्म भरना होगा.
  3. इस फॉर्म पर यात्री को अपना मोबाइल नंबर भरना होगा.
  4. तत्काल बुकिंग का फॉर्म जमा करते ही यात्री के फोन पर OTP आएगा.
  5. आवेदनकर्ता को तुरंत काउंटर पर मौजूद कर्मचारी उस OTP को सिस्टम में डालेंगे.
  6. कुछ सेकेंड में टिकट कन्फर्म होकर यात्री को मिल जाएगा.

जुलाई में शुरू हुआ था प्रयोग

रेलवे के सूत्रों से मुताबिक, यह नियम पहले से था, लेकिन इसे कुछ ही स्टेशनों और चुनिंदा ट्रेनों में ट्रायल के तौर पर लागू किया था. इसका फायदा भी मिला है. खासतौर पर दलालों पर रोक लगी है. जुलाई, 2025 में इसे लागू किया गया था. नियम लागू होने के बाद दलाल निष्क्रिय हुए हैं. यहां पर बता दें कि ऑनलाइन तत्काल टिकट के लिए आधार लिंकिंग पहले ही अनिवार्य कर दिया गया है. अब सख्ती की कड़ी में ऑफलाइन काउंटर टिकटों पर भी नया नियम लागू कर दिया गया है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST