<
Categories: देश

Train Cancelled: सफर करने का बना रहे प्लान तो मुसाफिर दे ध्यान, मई-जून तक कैंसिल हैं ये ट्रेनें! देखें लिस्ट

Cancelled Train List: अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस लिस्ट पर नजर डाल लें. कई ट्रेनें कुछ मेंटेनेंस वर्क के चलते कैंसिल हो गई हैं. यहां पर उनकी पूरी लिस्ट दी गई है.

Cancelled Train List: सर्दियों का मौसम कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है. ऐसे में अगर आप फैमिली के साथ गर्मियों की छुट्टियां मनाने के बारे में प्लानिंग कर रहै हैं तो यह खबर आपके काम की है. मई-जून के महीने में घूमने वाले लोग थोड़ा सावधान हो जाएं. क्योंकि, भारतीय रेलवे ने कई रूटों पर चलने वाली बहुत सी ट्रेनों को मई और जून महीने तक के लिए कैंसिल कर दिया है. जानकारी के अनुसार, जम्मू तवी रेलवे डिवीजन में इंजीनियरिंग का काम चल रहा है. इस वजह से कई ट्रेनों के कैसिंल के पीरियड को जून महीने तक बढ़ोत्तरी की गई है. तो अगर आपकी पूरी प्लानिंग कहीं बाहर जाने की हो तो पहले ही कैंसिल ट्रेनों के बारे में जानकारी कर लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा. 

कौन सी ट्रेनें रहेंगी कैंसिल?

यात्रीगण को यहां पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि ये कुछ ट्रेनें हैं, जो कैंसिल रहने वाली हैं. ट्रेन में सफर का लुत्फ उठाने वालों के लिए थोड़ी परेशानी का सामना तो करना पड़ ही सकता है. घर से निकलने से पहले अपनी कैंसिल ट्रेन की लिस्ट चेक जरूर करें.

ट्रेन नंबर 12207 काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस 2 जून 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 12208 जम्मूतवी–काठगोदाम एक्सप्रेस 31 मई 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 12209 कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम एक्सप्रेस 2 जून 2026 तक रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 12210 काठगोदाम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 1 जून 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 14611 गाजीपुर सिटी–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 29 मई 2026 तक कैंसिल रहेगी.
ट्रेन नंबर 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 28 मई 2026 तक कैंसिल रहेगी.

चेक करते रहें ट्रेन का स्टेटस

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, जम्मू तवी डिवीजन में पुलों पर बहुत जरूरी काम चल रहा है. यह मेंटेनेंस का कार्य मुसाफिरों की सेफ्टी के लिहाज से बहुत जरूरी है. ट्रेनों के कैंसल होने के टाइम को बढ़ाने के बाद पेसेंजर्स को थोड़ी समस्या से तो गुजरना ही पड़ेगा. रेलवे ने पेसेंजर्स से अपील की है कि सफर पर घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, जिससे कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके. बता दें कि इन ट्रेनों के अलावा कई अन्य ट्रेनें हैं, जिससे आप सफर कर सकते हैं. दूसरी अन्य ट्रेनों के जरिए आप अपनी छुट्ट्यां बिताने के लिए बाहर जा सकते हैं. बस रेलवे प्रशासन के नियमों को भी ध्यान में रखें.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

Video: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने पहनी पीपीई किट, 5 घंटे के बाद हटाए मधुमक्खियों के 7 छत्ते

Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल…

Last Updated: April 7, 2026 22:54:42 IST

Ashok Kharat Case: इमली के बीज और पत्थर देकर महिलाओं से क्या करता था अशोक खरात? 4850 आपत्तिजनक लिंक डिलीट, SIT का बड़ा खुलासा

Ashok Kharat Latest News: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले में विशेष जांच दल…

Last Updated: April 7, 2026 22:15:06 IST

Odisha में गौ-तस्करों की खैर नहीं! पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, 50 लाख से ज्यादा कैश; सोना-चांदी और हथियार बरामद

Odisha Latest News: ओडिशा में पुलिस ने गौ-तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है. डीआईजी…

Last Updated: April 7, 2026 21:54:12 IST