<
Categories: देश

IRCTC Next-Gen Trains: वंदे भारत भी पड़ जाएगी फीकी! 220 की रफ्तार से दौड़ेगी ये नई ‘सुपर’ ट्रेन, जानें क्या है खास?

Indian Railway Next-Gen Trains: वंदे भारत के बाद अब तैयार हो जाइए बुलेट जैसी रफ्तार के लिए, भारतीय रेलवे ला रहा है 220 kmph वाली नेक्स्ट-जेन ट्रेनें. जानें इन ट्रेनों के बजट और फीचर्स की पूरी डिटेल.

Indian Railway Next-Gen Trains: भारतीय रेलवे अब वंदे भारत के बाद एक और बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है. रेलवे बोर्ड ने 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले दो नए ट्रेनसेट बनाने को हरी झंडी दे दी है. यह कदम देश में सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों के दौर को एक नए लेवल पर ले जाएगा.

वंदे भारत से भी तेज होगी ये ट्रेन

अभी तक वंदे भारत देश की सबसे तेज़ ट्रेन है, जिसकी डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है. लेकिन ये नई ट्रेनें उस रिकॉर्ड को तोड़ देंगी. इस ट्रेन को उससे भी ज्यादा रफ्तार से चलने के लिए डिजाइन किया गया है. यह ट्रेन पटरियों पर 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी. रेलवे बोर्ड ने चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) को इसके लिए मंजूरी भेज दी है. यह प्रोजेक्ट 2027-28 के कोच प्रोडक्शन प्रोग्राम का हिस्सा है. खास बात यह है कि हर ट्रेन में 16 कोच होंगे. ये ब्रॉड-गेज पर चलने वाले आधुनिक ट्रेनसेट होंगे.

‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा

इन हाई-स्पीड ट्रेनों का जिम्मा BEML को सौंपा गया है. अक्टूबर 2024 में ही इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट दे दिया गया था. एक कोच को बनाने में करीब 27.86 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. पूरे कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 866.87 करोड़ रुपये है, जिसमें डिजाइनिंग और टेस्टिंग की सुविधाएं भी शामिल हैं.

कैसी होंगी ये ट्रेनें?

इन ट्रेनों को न सिर्फ रफ्तार बल्कि आराम के मामले में भी वर्ल्ड-क्लास बनाया जा रहा है. ये मजबूत स्टील बॉडी वाले कोच बनेंगे. इसमें पूरी तरह से एयर-कंडीशंड (AC) चेयर कार सेटअप होगा. आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटें और मॉडर्न पैसेंजर सिस्टम होगा.

रेलवे के आधुनिकीकरण का हिस्सा

फिलहाल भारत में पटरियों की क्षमता के कारण ज्यादातर ट्रेनें 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक ही सीमित हैं. लेकिन ये नए ट्रेनसेट और बन रहे हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक इस बात का संकेत हैं कि आने वाले समय में भारत में रेल सफर का अंदाज पूरी तरह बदलने वाला है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

PBKS vs SRH: श्रेयस अय्यर बनाम ईशान किशन… किसकी टीम मारेगी बाजी? मैच से जुड़ी सारी जरूरी डिटेल्स

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 11 अप्रैल को दोपहर के…

Last Updated: April 10, 2026 16:54:57 IST

18 की होते ही प्रेमी संग फरार हुई लड़की, वीडियो बनाकर मचाया हंगामा; बोली- मेरे पापा ने…

Viral Video: बिहार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 18 साल की…

Last Updated: April 10, 2026 16:50:24 IST

आंखों की रोशनी छीन सकता है Sea Food? वैज्ञानिकों ने दी नए वायरस की चेतावनी, करें बचाव?

अगर आप सी फूड खाते हैं, तो सावधान हो जाएं क्योंकि ये सी फूड आपकी…

Last Updated: April 10, 2026 16:32:28 IST

न साबुन, न फेसवॉश… खूबसूरती के लिए ये नुस्खा अपनाती हैं प्रियंका चोपड़ा, मां बताया ग्लोइंग स्किन का राज

प्रियंका चोपड़ा की मां मधू चोपड़ा बेहद खूबसूरत हैं. उन्होंने हाल ही में बताया था…

Last Updated: April 10, 2026 16:28:02 IST

गीतकार ने बेटे के वियोग में लिखा ये सॉन्ग, बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना, झकझोर कर रख देगी कहानी

Song Secrets: हिंदी सिनेमा में एक ऐसा गाना आया, जिसे गीतकार ने बेटे के वियोग…

Last Updated: April 10, 2026 16:27:43 IST

पहले बठिंडा बुलाया, फिर बेल्ट से बेरहमी… कमल कौर भाभी हत्याकांड में अमृतपाल मेहरों गिरफ्तार

Amritpal Singh Mehron Arrest: बठिंडा के सोशल मीडिया इन्फलुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड में फरार…

Last Updated: April 10, 2026 16:26:21 IST