<
Categories: देश

बाप रे बाप! Indigo Crisis ने बिगाड़ा भारतीय विमान का गणित, जहां सात समुंदर पार जाना हुआ सस्ता, तो घरेलु उड़ानों ने छुआ असमान

IndiGo Flight Crisis: इंडिगो के फ्लाइट संकट के बीच अब फ्लाइट के घरेलु उड़ानों में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है, इस किराये ने सबके होश उड़ा दिए है, आइए विस्तार से जानें कि आज के फ्लाइट्स के रेट क्या है?

Flight Ticket Price Today: इंडिगो संकट के बीच, हवाई किराया आसमान छू रहा है. दिल्ली से चेन्नई का हवाई किराया ₹81,000 तक पहुंच गया है. दिल्ली से मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे दूसरे रूट पर भी किराया ₹50,000 से ₹60,000 के बीच है. हालात ऐसे हैं कि दिल्ली से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट की फ्लाइट का किराया लगभग ₹25,000 है, लेकिन चेन्नई, मुंबई और कोलकाता की फ्लाइट दो से तीन गुना ज़्यादा महंगी हैं. हालांकि, इस इंडिगो संकट के बीच, DGCA ने पायलटों के लिए साप्ताहिक आराम से जुड़ा अपना FTDL ऑर्डर वापस ले लिया है.

फ्लाइट्स रेट में भारी इजाफा

दिल्ली और मुंबई से लेकर हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु तक के एयरपोर्ट पर हवाई किराया काफी बढ़ गया है. एयरपोर्ट पर 10 से 14 घंटे तक इंतज़ार कर रहे यात्री अपना सब्र खो रहे हैं. वे एयरपोर्ट पर इंडिगो काउंटर पर लगातार रिफंड की मांग कर रहे हैं. इंडिगो स्टाफ को उन्हें जवाब देना मुश्किल हो रहा है. इंडिगो ने दिल्ली से मुंबई जाने वाले कुछ यात्रियों को एयर इंडिया की फ्लाइट में ट्रांसफर कर दिया है. वे यात्रियों को दूसरी एयरलाइंस में एडजस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन तीन दिनों में 1300 से ज़्यादा फ्लाइट कैंसिल होने से हालात बहुत खराब हैं.

लंदन और न्यूयॉर्क जाना रांची और चेन्नई से सस्ता

दिल्ली से लंदन का हवाई किराया ₹25,000 से ₹30,000 के बीच है, जबकि दिल्ली से बेंगलुरु, चेन्नई और रांची जैसे शहरों की फ्लाइट का किराया ₹40,000-50,000 और ₹81,000 तक है. 6 दिसंबर को, दिल्ली से न्यूयॉर्क की फ्लाइट का किराया भी लगभग ₹59,000 था. हालांकि, दिल्ली से रांची, गोवा और कोलकाता जैसे शहरों के लिए फ्लाइट बुक करने पर टिकट की कीमतें और भी ज़्यादा दिख रही थीं.

दिल्ली से मुंबई के लिए “कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं” का मैसेज

5 दिसंबर को दोपहर 2 बजे, दिल्ली से मुंबई का हवाई किराया लगभग ₹60,000 दिखा रहा था. 6 दिसंबर को किराया ₹24,000 से ₹25,000 के बीच था। लेकिन बाद में एक मैसेज आया जिसमें लिखा था कि इस रूट पर कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं है. यात्री अपना सब्र खो रहे हैं. चाहे दिल्ली हो या मुंबई एयरपोर्ट, 24 घंटे इंतज़ार करने के बाद पैसेंजर्स का सब्र जवाब दे रहा है. इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ के बार-बार रिक्वेस्ट करने के बावजूद पैसेंजर्स सुनने को तैयार नहीं हैं. लोग अपने बोर्डिंग पास मांग रहे हैं, इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ को गालियां भी सुननी पड़ रही हैं.  एक महिला जो अपने चार साल के बच्चे के साथ दो दिनों से फंसी हुई है, उसने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि कोई मदद करने को तैयार नहीं है. एक और आदमी जिसे बुखार है, उसने बताया कि उसकी पत्नी का पैर फ्रैक्चर है, लेकिन वह दो दिनों से अपनी फ्लाइट का इंतज़ार कर रहा है. कड़ाके की ठंड के बावजूद खुले में इंतज़ार करते-करते वह थक गया है.

हालांकि, इस संकट के बीच, DGCA ने पायलटों और क्रू के रोस्टर प्लान से जुड़ा अपना ऑर्डर आंशिक रूप से वापस ले लिया है. डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने एयरलाइन स्टाफ के लिए वीकली रेस्ट पर अपना ऑर्डर वापस ले लिया है. नए वीकली रेस्ट FTDL (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस) के कारण, इंडिगो को अपनी फ्लाइट्स के लिए पायलटों की कमी का सामना करना पड़ रहा है. नतीजतन, पिछले चार दिनों में उसकी 1300 से ज़्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं.

DGCA का नया ऑर्डर तुरंत लागू हो गया है. DGCA का कहना है कि यह फैसला एयरलाइंस से लगातार शिकायतें मिलने के बाद लिया गया है. वीकली रेस्ट ऑर्डर वापस लेने का फैसला फ्लाइट ऑपरेशंस को नॉर्मल करने के लिए लिया गया है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच, जानें पूरी डिटेल

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming 2026: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर…

Last Updated: October 26, 2026 16:31:09 IST

Rewa Medical College video case: रीवा के चर्चित डॉक्टर केडी सिंह फिर सुर्खियों में, वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू

Rewa Medical College video case: रीवा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केडी सिंह से जुड़े…

Last Updated: October 26, 2026 16:23:54 IST

Jamia Protest: छात्र संघ चुनाव की मांग पर जामिया में बवाल, छात्राओं और महिला पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कैंपस में तनाव

Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…

Last Updated: October 26, 2026 15:41:07 IST

प्रेमिका के परिवार को नागवार गुजरा रिश्ता, युवक समेत पिता और चाचा के साथ हैवानियत

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…

Last Updated: October 26, 2026 15:19:36 IST

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST

Mathura Crime: हिंदू लड़के से शादी करने पर बहन की हत्या कर जमीन में गाड़ा, 15 दिन तक जीजा को देता रहा धोखा, ऐसे खुला खौफनाक राज

Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…

Last Updated: October 26, 2026 14:59:50 IST