<
Categories: देश

Indigo Flight Crisis: इंडिगो CEO पर नहीं पड़ रहा असर! खुन के आंसू रोए एयरपोर्ट पर खड़े यात्री, Video देख पैसेंजरों पर आ जाएगा तरस

IndiGo Flight Operation Crisis: IndiGo एयरलाइंस के फ्लाइट ऑपरेशन के चरमराने के कारण देशभर के हजारों यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है. 400 से ज़्यादा इंडिगो फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है. सोशल मीडियो पर यात्री वीडियो अपलोड पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं.

IndiGo Flight Operation Crisis: इंडिगो फ्लाइट्स की व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है. 400 से ज़्यादा उड़ाने रद्द की जा चुकी है. जिससे एयरपोर्ट पर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है. लोग सोशल मीडिया पर अपनी बेबसी और गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं. सैकड़ों यात्री बिना किसी जानकारी के एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं. बार-बार हेल्प डेस्क पर जाने के बावजूद किसी तरह की कोई मदद और जानकारी नहीं दी जा रही है. 

जमीन पर लेटने को मजबूर यात्री

शुक्रवार को देश भर के एयरपोर्ट से मिले कई वीडियो में भारी अफरा-तफरी के नज़ारे दिखे, जिसमें यात्री टर्मिनल के फर्श पर लेटे हुए थे, एयरलाइन काउंटर पर भीड़ लगा रहे थे और अधिकारियों से जवाब मांग रहे थे, क्योंकि इंडिगो का ऑपरेशनल संकट भारत के एविएशन सेक्टर में सालों में देखी गई सबसे बुरी मंदी में से एक बन गया है. मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु एयरपोर्ट के फुटेज में लंबी-लंबी लाइनें, थके हुए यात्री ज़मीन पर ऊंघते हुए और बिना किसी सूचना के फ्लाइट कैंसिल होने के बाद जानकारी के लिए गुहार लगाते हुए दिखे.

बेटी के लिए एयरपोर्ट पर पैड मांग रहा पिता

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने तो हर किसी को हैरान कर दिया. वीडियो में एक व्यक्ति एयरपोर्ट पर अपनी बेटी के लिए एयरपोर्ट स्टाफ से सेनेटरी पैड मांगता हुआ दिखाई दे रहा है. वह बार-बार स्टाफ से कहता है कि बेटी की तबीयत खराब हो रही है. लेकिन उस व्यक्ति की बात कोई भी नहीं सुनता है. जिसके बाद वह अपनी बेटी के लिए चिल्ला-चिल्ला कर सेनेटरी पैड मांगने लगता है. हैरान कर देने वाली बात है कि उस पिता और बेटी की मदद के लिए वहां खड़े यात्रियों और स्टाफ में से कोई भी आगे नहीं आता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है . 

यात्री ने नौकरी बचाने के लिए बॉस से लगाई गुहार

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर आयुष कुच्या ने एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. जिसमें कई यात्री फर्श पर बैठने को मजबूर नजर आ रहे हैं. तभी एक यात्री इतना भावुक हो जाता है. वह कैमरे पर कहता है कि उसके बॉस को बता दों कि वह फ्लाइट में देरी के कारण फंसा हुआ है. वह अपनी नौकरी नहीं छोड़ना चाबता है. तभी एक और यात्री ने बताया कि स्टाफ ने उन्हें यह कहकर रोक दिया है कि “कैप्टन उपलब्ध नहीं हैं.”

इंडिगो ने मांगी यात्रियों से माफी

इंडिगो ने माफी मांगते हुए पोस्ट शेयर कर लिखा –“हम माफी चाहते हैं…हमारे कस्टमर्स को हुई परेशानी के लिए हम सच में माफ़ी चाहते हैं. हमारे हर कस्टमर के लिए – हमें सच में अफसोस है और हम ध्यान रखेंगे!! हम दिल से माफ़ी मांगते हैं और समझते हैं कि पिछले कुछ दिन आप में से कई लोगों के लिए कितने मुश्किल रहे हैं. हालांकि यह रातों-रात ठीक नहीं होगा, हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि हम इस बीच आपकी मदद करने और अपने ऑपरेशन्स को जल्द से जल्द नॉर्मल करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे.“

जल्द स्थिति ठीक होने का दिलाया भरोसा

इंडिगो ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि “हम अपनी भरोसेमंदी के लिए जाने जाते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों में हमारे सामने एक गंभीर ऑपरेशनल संकट है. कई कस्टमर्स की यात्राएं कैंसिल हो गईं, और आप में से कई लोग एयरपोर्ट पर थे, जहां उन्हें लंबा इंतज़ार करना पड़ा और जानकारी भी कम थी. 5 दिसंबर को सबसे ज़्यादा कैंसलेशन होने चाहिए, क्योंकि हम कल से धीरे-धीरे सुधार के लिए अपने सभी सिस्टम और शेड्यूल को रीबूट करने के लिए वह सब कुछ कर रहे हैं जो ज़रूरी है. हमारी टीमें मिनिस्ट्री और DGCA के साथ मिलकर रेगुलर ऑपरेशन्स को फिर से शुरू करने के लिए काम कर रही हैं. ऑपरेशन्स को आसान बनाने, एयरपोर्ट्स पर भीड़ कम करने और कल को और मज़बूती से शुरू करने के लिए शॉर्ट टर्म प्रोएक्टिव कैंसलेशन किए जा रहे हैं.“

इंडिगो के CEO ने क्या कहा ?

कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिस (CEO) पीटर एल्बर्स ने कहा कि “हालात पहले की तरह सामान्य होने में थोड़ा समय लगेगा. हम उम्मीद कर रहे हैं कि 15 दिसंबर तक हालात ठीक हो जाए.” रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीटर ने आगे कहा कि “5 दिसंबर से हालात ज्यादा खराब हो गए हैं. 1000 से ज्यादा उड़ाने रद्द की जा चुकी है. असुविधा के लिए माफी मांगता हूं”.

एविएशन एक्सपर्ट सुभाष गोयल ने क्या बोला?

इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने पर एविएशन एक्सपर्ट सुभाष गोयल ने कहा कि “हवाई यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए, पायलट इंटरनेशनल नियमों के हिसाब से ज़्यादा आराम के घंटे मांग रहे थे. इसलिए, कोर्ट के आदेश के बाद DGCA ने नए नियम जारी किए. सभी एयरलाइंस को एक साल से भी पहले ज़्यादा पायलट और स्टाफ भर्ती करने और नए नियमों के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया था. अकासा, स्पाइसजेट, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइंस ने इसका पालन किया. लेकिन, इंडिगो ने न सिर्फ़ नियमों को नहीं माना, बल्कि क्रू और पायलट बढ़ाए बिना अपने इंटरनेशनल रूट नेटवर्क को बढ़ाया और घरेलू उड़ानें बढ़ाईं. नतीजतन, जब सरकार पॉलिसी की डेडलाइन लागू करना चाहती थी, तो इंडिगो ने अपनी कुछ उड़ानें कम करने के बजाय, अपनी ज़्यादातर उड़ानें रोक दीं. इससे पूरी तरह अफरा-तफरी मच गई…”

यात्रियों के चलाई गई स्पेशल ट्रेन

जानकारी के अनुसार, इंडिगों के व्यवस्था चरमराने के बाद सरकार ने यात्रियों को राहत देने के लिए लवे ने लखनऊ और अमृतसर से दिल्ली आने वाली सभी ट्रेनों में AC कोच के स्पेशल ट्रेन चलाई गई है. पटना तेजस, मुंबई-दिल्ली राजधानी और पटना-दिल्ली राजधानी ट्रेन में भी AC कोच जोड़े जा रहे हैं. मुंबई और नागपुर, मुंबई और हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली), पुणे और बेंगलुरु, और नागपुर और पुणे, मुंबई और हावड़ा, मुंबई और मडगांव के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST