होम / Indore News : सिंगापुर के क्रूज पर इंदौर की महिला की मौत, जन्मदिन मनाने गई थी मलेशिया

Indore News : सिंगापुर के क्रूज पर इंदौर की महिला की मौत, जन्मदिन मनाने गई थी मलेशिया

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : August 2, 2023, 6:58 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़) इंदौर : इंदौर के होटल व्यापारी जाकेश साहनी और उनकी पत्नी रीता सिंगापुर घुमने गए थे। जहां जाकेश की रीता क्रूज से गिर गई, और समुद्र में डूबने से उनकी मौत हो गई। रीता पति के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए मलेशिया और सिंगापुर घूमने गई थीं। रीता साहनी और उनके पति जाकेश साहनी सिंगापुर में ‘स्पेक्ट्रम ऑफ द सीज’ क्रूज से पेनांग से सिंगापुर लौट रहे थे।

जन्मदिन मनाने गए थे मलेशिया और सिंगापुर

रीता का जन्मदिन मनाने के बाद वे अपने रूम में जाकर सो गए। जाकेश जब सोकर उठे तो उनकी पत्नी रीता लापता थीं। उन्होंने क्रूज में पत्नी की तलाश भी की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद क्रूज स्टाफ को सूचना दी। क्रूज के स्टाफ ने रीता को ढूंढने की कोशिश की। इस दौरान पता लगा कि क्रूज से समुद्र में कुछ गिरा है, लेकिन रीता ही समुद्र में गिरी हैं, ये कंफर्म नहीं था।

बेटे ने मांगी पीएमओ और विदेश मंत्रालय से मदद

ऑस्ट्रेलिया में रह रहे बेटे अपूर्व ने ट्वीट कर भारत में प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय से मां को ढूंढने के लिए मदद मांगी थी। सांसद शंकर लालवानी ने भी विदेश मंत्री एस. जयशंकर से इस बारे में चर्चा की थी। इसके बाद मंगलवार शाम 7.19 बजे अपूर्व ने ट्वीट कर मां रीता का निधन होने की पुष्टि की। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रीता के साथ हादसा हुआ या उन्होंने सुसाइड किया है।

शव की तलाश जारी

अपूर्व ने ट्वीट कर मां रीता साहनी का निधन होने की पुष्टि की। हालांकि शव न मिलने पर भारत सरकार या सिंगापुर की किसी भी एजेंसी ने रीता की मौत की पुष्टि नहीं की है। अभी शव की तलाश की जा रही है। तैरना नहीं आता था, सोमवार को टूर का आखिरी दिन था इससे पहले रीता के आर्किटेक्ट बेटे अपूर्व साहनी ने सिंगापुर के अखबार से चर्चा में कहा था, ‘मां को तैरना नहीं आता है। घटना के बाद पिता जाकेश को सिंगापुर में ही उतार लिया गया। उनसे स्थानीय पुलिस ने लंबी पूछताछ की। हमने पुलिस से क्रूज के CCTV फुटेज देखने के लिए कहा है।’

स्टाफ ने समुद्र में कुछ गिरने की पुष्टि की

अपूर्व ने बताया था, ‘क्रूज के स्टाफ से यह जरूर पता चला है कि समुद्र में कुछ गिरा है।’ अपूर्व ने आगे बोला कि ‘
मेरी मां और पिता छुट्टियां बिताने क्रूज टूर पर गए थे। सोमवार को चार दिन के टूर का आखिरी दिन था।’

पार्टी के बाद मिसिंग थी रीता

रीता और जाकेश साहनी 5 से 7 दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने क्रूज पर गए थे। पार्टी के बाद सभी रात को अपने-अपने कमरे मैं जाकर सो गए। कुछ देर बाद रीता साहनी के पति जाकेश ने देखा कि कमरे का गेट खुला है और रीता मिसिंग है। इसके बाद जाकेश ने अपने दोस्तों को सूचित किया। सभी ने पहले क्रूज पर ढूंढा। इसके बाद क्रूज के स्टाफ को सूचित किया।

एमपीए ने जारी किया बयान

मैरीटाइम एंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर (एमपीए) ने घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को एक बयान दिया जिसमें उन्होने कहा कि , मैरीटाइम रेस्क्यू को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एमआरसीसी) सिंगापुर को सुबह करीब 7.50 बजे घटना के बारे में सूचित किया गया था। यात्री क्रूज पर सवार था, जो पानी में गिर गया था। हालांकि, इसके अलावा और कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

राजशाही होटल के मालिक रहे हैं जाकेश

साहनी जाकेश साहनी इंदौर के राजशाही होटल से जुड़े रहे हैं। परिवार ने यह होटल बीते दिनों बेच दिया था। बड़े बेटे अपूर्व के ऑस्ट्रेलिया और छोटे बेटे के मुंबई शिफ्ट होने के चलते साहनी दंपती भी इंदौर से मुंबई चले गए थे। बता दें कि वे छोटे बेटे के घर से ही घूमने के लिए सिंगापुर गए थे। परिवार के करीबियों के मुताबिक, जाकेश साहनी इंदौर के धेनु मार्केट में अपने दो भाइयों पवन और हरीश के साथ रहते थे। उन्होंने होटल के साथ यहां का मकान भी बेच दिया।

यह भी पढ़ें : Terrorist activity : सवंत्रता दिवस से पहले कश्मीर को दहलाने की कोशिश नाकाम, दो लश्कर के हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT