<

‘मैडम मुझसे अपराध हो गया…’ IRS अधिकारी की बेटी के हत्यारोपी ने कबूला जुर्म, फिंगरप्रिंट के लिए घसीटी लाश

IRS Officer Daughter Case: इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) अधिकारी के घर पर उनकी 22 साल की बेटी की हत्या के आरोपी ने कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इस दौरान उसने जज के पूछे हुए सवालों का भी जवाब दिया.

IRS Officer Daughter Case: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) अधिकारी के घर पर उनकी 22 साल की बेटी की हत्या की गई. हत्यारोपी राहुल मीणा ने कोर्ट में अपना जुर्म कबूल करते हुए उस दिन के बारे में बताया. उसने बताया कि उसने पैसों के लिए ये अपराध किया था. उसने बताया कि लॉकर खोलने के लिए पीड़ित के शव को घसीटा था ताकि उसके फिंगरप्रिंट लेकर लॉकर खोलकर पैसे निकाले जा सकें. गुरुवार को इस सुनवाई के बाद 19 साल के हत्यारोपी राहुल मीणा को सुनवाई के बाद 4 दिनकी पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

अलवर में हुए मामले में भी जांच

सरकारी वकील ने साकेत कोर्ट की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास दीपिका ठकरान को बताया  कि राहुल मीणा पर हत्यारोप हैं, जिसकी जांच अभी शुरुआती दौर में है. इस केस के बारे में विस्तृत जांच की जाएगी. आरोपी का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि ये एक जघन्य अपराध है. इसी तरह का एक और मामला राजस्थान के अलवर में हुआ था. हम उसके खिलाफ अलवर में हुए मामले में भी जांच कर रहे हैं. बता दें कि कोर्ट में पेश होते हुए मीणा ने काले रंग की शर्ट पहनी हुई थी और उसका चेहरा एक सफेद कपड़े से ढका हुआ था.

कोर्ट में आरोपी ने कबूला जुर्म

JMFC ठकरान ने आरोपी राहुल मीणा से पूछा, ‘आपके MLC (मेडिको-लीगल केस रिपोर्ट) में चोटों का ज़िक्र है. ये चोटें कैसे लगीं?’ इस पर आरोपी ने बताया कि उसे छत से नीचे उतरते समय ये चोटें लगीं. उसने कहा, ‘मैम, मुझसे अपराध हो गया… गलती हो गई.’ यह सुनकर जज ने उससे पूछा कि उसने यह कथित अपराध क्यों किया? इस पर आरोपी ने कहा पैसे के लिए किया. जज ने कहा कि ये हरकत क्यों की? आरोपी बोला कि उससे गलती हो गई है और लॉकर खोलने के लिए उसे मृतका के फिंगरप्रिंट की जरूरत थी, जिसके कारण उसने शव को घसीटा और उसे लॉकर तक ले गया.

रिमांड पर भेजते हुए क्या बोलीं जज?

इस मामले में जज ने चार दिन की रिमांड देते हुए कहा, ‘तो तुम अपना अपराध कबूल कर रहे हो… लेकिन मैं इसे औपचारिक इकबालिया बयान नहीं मान रही हूं।’ सूत्रों के अनुसार, घर में मौजूद लॉकर को केवल तीन लोगों में से किसी एक के फिंगरप्रिंट से ही खोला जा सकता था. अधिकारी, उनकी पत्नी या उनकी बेटी. ऐसे में आरोप है कि उन्होंने पीड़िता से लॉकर खोलने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया. सूत्रों का कहना है कि जब उसने ज़बरदस्ती करने की कोशिश की, तो उसने इसका विरोध किया, जिसके कारण आरोपी ने उसकी हत्या कर दी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 16:07:28 IST

Jyoti Singh: ‘अच्छा पति मिले तभी सिंदूर लगाना’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ रहा बयान!

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…

Last Updated: October 23, 2026 16:06:55 IST

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…

Last Updated: October 23, 2026 15:36:33 IST