Waris Pathan Daughter News: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान सोशल मीडिया पर इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं. दरअसल, वारिस पठान की बेटी की लेकर एक बहुत बड़ा दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कई ऐसे पोस्ट दिख रहे हैं, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि वारिस पठान की बेटी एक हिंदू लड़के को डेट कर रही है.
अब इस मामले में बड़ा अपडेट आया है. वारिस पठना की बेटी की तस्वीरों को तोड़-मरोड़कर पेश करने वाले अकाउंट और झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है.
ऐसे अकाउंट और लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए
इस पोस्ट को लेकर कई यूजर ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है. जाकिर अली त्यागी नाम के यूजर ने लिखा- “AIMIM के नेता वारिस पठान की बेटी की तस्वीरों को तोड़-मरोड़कर पेश करने वाले एकाउंट VirtuLens के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है, ऐसे अकाउंट और लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी ही चाहिए जो धर्म की ठेकेदारी लेकर मुस्लिम लड़कियों की तस्वीरों को गलत तरीके से इस्तेमाल कर उन पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं.
जाकिर अली त्यागी ने आगे लिखा- ‘ऐसे अकाउंट बेशर्म लोगों के हैं जो विदेश में बैठकर घटिया अभियान चलाते हैं और अपने अभियान को चलाने के लिए किसी भी लड़की की प्राइवेट तस्वीरों को उठाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं.
AIMIM के नेता @warispathan की बेटी की तस्वीरों को तोड़ मरोड़कर पेश करने वाले एकाउंट VirtuLens के खिलाफ़ FIR दर्ज हो गई है, ऐसे एकाउंट और लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी ही चाहिए जो धर्म की ठेकेदारी लेकर मुस्लिम लड़कियों की तस्वीरों को ग़लत तरीके से इस्तेमाल कर उन पर अशोभनीय टिप्पणी… pic.twitter.com/DRdfhIznsi
— Zakir Ali Tyagi (@ZakirAliTyagi) April 15, 2026
पोस्ट में ओवैसी पर भी साधी गया निशाना
इससे पहले एक पोस्ट में कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए दावा किया गया कि एआईएमआईएम के वरिष्ठ नेता वारिस पठान की बेटी कथित तौर पर पब में अपने मालिक के साथ पार्टी का आनंद ले रही हैं. असदुद्दीन ओवैसी हिजाब पहनने वाली महिलाओं को भारत का प्रधानमंत्री बनाने का उपदेश देते हैं, जबकि उनके शीर्ष नेता की बेटी ऐसा कर रही है.”
पोस्ट में आगे लिखा है- “वारिस पठान की बेटी का जीवन-शैली इस्लाम के बिल्कुल विपरीत है, जिसका उनके पिता सार्वजनिक रूप से उपदेश देते हैं.” हालांकि, इस पोस्ट पर कई लोगों ने यह लिखा भी कि फोटो में दिख रही लड़की वारिस पठान की बेटी नहीं है. फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई और पुलिस आगे की जांच कर रही है.