<
Categories: देश

India News Manch: 16-17 दिसंबर को आईटीवी नेटवर्क का ‘इंडिया न्यूज़ मंच’, 2 दिन होगी समसामयिक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा

India News Manch: आईटीवी नेटवर्क के अंतर्गत आयोजित ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ का नौवां संस्करण दिल्ली में कनॉट प्लेस स्थित जनपथ के होटल इंपीरियल में होगा. दो दिन चलने वाले इस आोयजन में 20 सत्र होंगे.

India News Manch: आईटीवी नेटवर्क एक बार फिर ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ के बैनर तले वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव के आयोजन के लिए तैयार है. दो दिवसीय (16 और 17 दिसंबर, 2025) को आयोजन में देश की जानी-मानी राजनीतिक हस्तियां शिरकत करेंगीं. इस दौरान देश के अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और सकारात्मक समाधान पर भी बातचीत की जाएगी. यह आयोजन कनॉट प्लेस स्थित जनपथ के होटल इंपीरियल में होगा.

20 सत्र में 9 केंद्रीय मंत्री और 3 सीएम होंगे शामिल

‘इंडिया न्यूज़ मंच’ के बैनर तले कई सालों से राजनीतिक मुद्दों पर पॉलिटिकल कॉन्क्लेव होता रहा है. इस मेगा कॉन्क्लेव में देश के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता और प्रभावशाली शख्सियत एक मंच पर होती हैं. इस मंच में केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों, राज्य कैबिनेट मंत्रियों, संसद सदस्यों, मुख्यमंत्रियों, पार्टी अध्यक्षों, महासचिवों से लेकर प्रवक्ताओं तक की भागीदारी होती है. इस आयोजन में शामिल होने वाली शख्सियतें सबसे दिलचस्प पैनल चर्चाओं और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू की गवाह बनती हैं. ‘इंडिया न्यूज मंच‘ का नौवां संस्करण है. 2 दिन के दौरान 20 सत्र आयोजित होंगे, जिसमें 9 केंद्रीय मंत्री, 17 सांसद और 3 मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे. इस दौरान देश के अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने के साथ उनका समाधान पेश करने की भी कोशिश होगी.

जुलाई 2024 में भी हुआ था सफल आयोजन

इससे पहले जुलाई, 2024 में नई दिल्ली के कनॉट प्लेस, विंडसर प्लेस स्थित ले मेरिडियन के हॉल में ‘इंडिया न्यूज़ मंच 2024′ का सफल आयोजन हुआ था. iTV नेटवर्क द्वारा आयोजित इस सालाना कार्यक्रम में देश के राजनीतिक क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां एक साथ आईं और गहन बातचीत हुई. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण इंडिया न्यूज़, न्यूज़एक्स और क्षेत्रीय चैनलों सहित सभी iTV नेटवर्क स्टेशनों पर किया गया. इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि देश भर के दर्शक इस भव्य आयोजन को देख सकें.

आयोजन में शामिल हुए थे राजनीति के दिग्गज

इंडिया न्यूज़ मंच 2024 में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, AICC में मीडिया और पब्लिसिटी के चेयरमैन पवन खेड़ा, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, AAP सांसद संजय सिंह, लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आज़ाद, भाजपा राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, कांग्रेस ओवरसीज के अध्यक्ष सैम पित्रोदा, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और कई अन्य दिग्गत लोग शामिल हुए.

प्रल्हाद जोशी ने की थी मोदी सरकार के विजन की तारीफ

इस आयोजन में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मोदी सरकार के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में विपक्ष की भूमिका पर एक दिलचस्प चर्चा की. उन्होंने कहा था कि मिशन 2047 के लिए हमारा लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावाट हासिल करना है. इसके साथ ही 2047 तक हमारा मिशन एक विकसित भारत बनाने के लिए उत्सर्जन को कम करना और रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ाना है.

‘6G में लीडर बनने की ओर बढ़ रहा भारत‘

वहीं, इसमें शिरकत करने के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘अमृत काल’ की अवधारणा पेश की, लेकिन यह विजन बीजेपी से भी पुराना है, जिसकी शुरुआत जनसंघ के समय हुई थी. लक्ष्य हमेशा भारत को शक्तिशाली, समृद्ध और खुशहाल बनाना रहा है. इस आयोजय में बतौर मेहमान पधारे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तकनीकी प्रगति का विजन पेश करते हुए कहा था कि भारत 4G में फॉलोअर से 5G में साथ चलने वाला और 6G में लीडर बनने की ओर बढ़ रहा है. यह विकास सभी क्षेत्रों में साफ दिख रहा है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST