<

SPAM-JUNK Calls से मिलेगा छुटकारा, बस फोन के एक सेटिंग्स को करें एक्टिवेट

Block Spam Calls: स्पैम कॉल का मतलब अक्सर विज्ञापन करना, धोखाधड़ी करना, गलत जानकारी देना या किसी प्रोडक्ट को जबरदस्ती बेचना है, जल्दी ब्लॉक करें

Spam Calls Tricks: स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक एक आम समस्या से परेशान है, जो उनको कई बार परेशान करती है. यह समस्या है उनके फोन पर बार-बार आने वाले स्पैम या फ्रोड कॉल्स. स्पैन और टेली मार्केटिंग्स के कॉल से आपका किसी भी काम में कंसंट्रेशन नहीं बना पाता हैं. आइए जानते हैं, स्पैम कॉल या जंक कॉल को अपने फोन सेटिंग से कैसे रोकें. 

स्पैम कॉल या जंक कॉल क्या है

स्पैम कॉल या जंक कॉल वे फोन कॉल होती हैं जो बिना आपकी अनुमति के की जाती हैं और जिनका उद्देश्य अक्सर विज्ञापन करना, धोखाधड़ी करना, गलत जानकारी देना या किसी प्रोडक्ट या सेवा को जबरदस्ती बेचना होता है। ऐसी कॉल आमतौर पर आपके फोन पर बार-बार आती रहती हैं, अनजान नंबरों से होती हैं और इनमें लॉटरी जीतने, बैंक अकाउंट से जुड़ी समस्या या सस्ते ऑफर का झांसा दिया जाता है। स्पैम कॉल न सिर्फ़ समय बर्बाद करती हैं बल्कि कई बार आर्थिक नुकसान और डेटा चोरी का कारण भी बनती है.

स्पैम कॉल या प्रमोशनल कॉल्स को अपने फोन सेटिंग्स से कैसे रोकें?

यह बहुत ही आसान अप्शन है, जो आपके फोन सेटिंग में मिलता है. इसके लिए आपको बस एक छोटी सी सेटिंग को एक्टिवेट करना होगा. आपको अपनी कॉल लॉग में जाना है, वहां उपर कोने में बने 3 बिंदु पर क्लिक करना होगा, जहां आपको कॉलर आईडी एंड स्पैम प्रोटेक्शन का ऑप्शन मिलता है. इस विकल्प का चुनाव करते ही आपको स्पैम कॉल या अननॉन नम्बर के कॉल से छुटकारा मिल जाता है. iPhone में Settings → Phone → Silence Unknown Callers का विकल्प होता है। इसे चालू रखने से अनजान और प्रमोशनल कॉल से होने वाली झुंझलाहट काफी कम हो जाती है. अलग-अलग कंपनियों के हैंडसेट के हिसाब से इसका नाम इससे मिलते-जुलते हो सकता हैं.

इससे थोड़ी परेशानी बढ़ भी सकती है

हांलाकि, इस स्पैम कॉल प्रोटेक्शन फिचर को एक्टिवेट करने से आपको किसी भी तरह के ऑनलाइन डिलिवरी पर्सन के कॉल आने में भी दिक्कत आ सकती है. क्योंकि इनके डिलिवरी ब्वॉयज के नंबर आपके फोन में सेव नहीं होने के कारण ऐसा हो सकता है.

स्पैम कॉल या जंक कॉल से कैसे बचें

स्पैम कॉल या जंक कॉल से बचने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में स्पैम फिल्टरिंग और कॉल ब्लॉकिंग सेटिंग को एक्टिवेट करें. इससे अनजान नंबरों से आने वाली कॉल को साइलेंट या ब्लॉक करना मददगार होता है. इसके अलावा, अपनी संख्या सार्वजनिक रूप से साझा करने से बचें और किसी भी संदिग्ध लिंक या जानकारी पर भरोसा न करें. कई मोबाइल ऐप और नेटवर्क प्रदाता भी स्पैम कॉल रिपोर्टिंग और ब्लॉकिंग की सुविधाएँ देते हैं, जिन्हें इस्तेमाल करना सुरक्षित रहता है.

Recent Posts

UP Crime News: ‘पार्टी में जाना चाहते हो… जेल में ही पार्टी करोगे’; श्रद्धा दुबे और शिव शर्मा की कॉल रिकॉर्डिंग ने उड़ाए होश, मौत से पहले हुई थी ये बातचीत

फोन कॉल रिकॉर्डिंग में लखनऊ के कारोबारी शिव शर्मा और उनकी इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे…

Last Updated: October 15, 2026 09:58:25 IST

Silver Rate Today 15 October 2026: चांदी के भाव ने फिर बदला रुख, खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ताजा रेट

Silver Rate Today 15 October 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…

Last Updated: October 15, 2026 09:48:25 IST

Gold Price Today 15 October 2026: सोना खरीदने का सही मौका? जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड; चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 15 October 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले वीकेंड घरेलू करेंसी…

Last Updated: October 15, 2026 09:34:52 IST

Aaj ka Mausam: 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP समेत यहां बिगड़ेगा मौसम

Weather Update 15 October 2026: दिल्ली का तापमान आज काफी गिरेगा. ऐसा मूसलाधार बारिश के…

Last Updated: October 15, 2026 08:39:37 IST

Blue Drum Case: मुस्कान-साहिल को फांसी, क्या अभी भी बच सकते हैं सौरभ के हत्यारे? जानें क्या है ऑप्शन

Blue Drum Case: इस बहुत चर्चित और खौफनाक मर्डर केस में कोर्ट का आखिरी फैसला…

Last Updated: October 15, 2026 08:51:09 IST