<
Categories: देश

‘पत्नी आनंद का खिलौना…’, WIFE का फुल फॉर्म बताकर फंस गए रामभद्राचार्य; सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Jagadguru Rambhadracharya: जगद्गुरु रामभद्राचार्य का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. जिसमें वह Wife की फुलफॉर्म बताते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन इसका असली मतलब जानने के बाद शायद आप भी इसका विरोध करने लग जाएंगे.

Jagadguru Rambhadracharya Viral Video: जगद्गुरु रामभद्राचार्य (Jagadguru Rambhadracharya) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अंग्रेजी में पत्नियों को कहे जाने वाले शब्द वाइफ (Wife) पर अपने विचार पेश करते नजर आ रहे हैं. रामभद्राचार्य ने इस वीडियो में Wife की परिभाषा बताई है. जिसको लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है. 

वीडियो ने मचाया बवाल

रामभद्राचार्य का ये वीडियो 25 जुलाई 2025 को उनके यूटयूब चैनल पर पोस्ट क‍िया गया. यह वीडियो करीब 1:30 मिनट का है. जिसमें वह Wife की फुलफॉर्म बता रहे हैं. उन्होंने बताया कि 

  • W – Wonderful
  • I –Instrument
  • F – For
  • E – Enjoy

“वंडरफुल इंस्ट्रूमेंट फॉर इंजॉय.” ह‍िंदी में इसे समझे तो पत्नी आनंद का साधन है. यह फुलफॉर्म खुद को जगद्गुरु समझने वाले रामभद्राचार्य ने दी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडिया

वीडियो में वह कहते हैं कि “भारतीय संस्कृति की पत्नी क्या है? पत्युर्नो यज्ञसंयोगे. इसका मतलब है कि जो यज्ञ में पति का साथ देती हैं. हमारे भारत में पत्नी हनीमून मनाने के लिए नहीं होती है. हमारे यहां यहां तो मून निरंतर हनी रहता है. चांद हमेशा मधुर रहता है. नारी का उपयोग भोग के लिए नहीं होता. बल्कि योग की लिए किया जाता है. भारतीय संस्कृति को समझने के लिए संस्कृत की समझ और आवश्यकता है.“

पहले भी वायरल हो चुका है वीडियो

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब रामभद्राचार्य ने Wife की पर‍िभाषा बताई है. इस पहले भी उनका एक वीडियो सामने आ चुका है. जो उनके फेसबुक पेज से शेयर किया गया था. इसमें उन्होंने पत्नियों की एक अलग डेफिनेशन बताई थी. वीडियो में वह कहते हैं कि “भारतीय पत्नी का न‍ियम है वह हमेशा पति के पीछे चलती है. वाइफ बहुत खतरनाक होती है. भगवान करे कि मेरे सात दुशमन को भी वाइफ न मिले. 8वें को भले मिले. 

WIFE की पुरानी परिभाषा

  • W – व‍िदआउट
  • I – इन्फॉर्मेशन
  • F – फाइट
  • E – एवरीटाइम

यानी ‘व‍िदआउट इन्फॉर्मेशन फाइट एवरीटाइम‘, इसका हिंदी में मतलब है कि बिना किसी जानकारी के बस लड़ती जाए. ऐसे लोगों को जगद्गुरु कहने या बनाने का क्या फायदा जब उनका खुद का ज्ञान अधूरा हो. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में खूब आक्रोश देखने को मिल रहा है. लेकिन ऐसे लोगों को पहचान देने का काम भी तो हम लोगों ने ही किया है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST