<
Categories: देश

Delhi-Jaipur Jantar Mantar: एक नाम, दो जंतर-मंतर लेकिन इतना फर्क क्यों? दिल्ली में प्रदर्शन, जयपुर में पाबंदी; जानें क्यों

Delhi-Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली और जयपुर के जंतर-मंतर का निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने कराया था. दिल्ली में प्रदर्शन होते हैं, जबकि जयपुर का जंतर-मंतर संरक्षित ऐतिहासिक स्थल है.

Delhi-Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली का जंतर-मंतर लंबे समय से किसानों, पहलवानों, छात्रों और राजनीतिक दलों के धरना-प्रदर्शनों का बड़ा केंद्र रहा है. यहां समय-समय पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शन होते रहते हैं. फिलहाल नीट पेपर लीक के मुद्दे पर भी यहां प्रदर्शन चल रहा है. वहीं, जयपुर का जंतर-मंतर इससे बिल्कुल अलग है. वहां इस तरह के बड़े धरना-प्रदर्शन देखने को नहीं मिलते. ऐसे में सवाल उठता है कि एक ही नाम और लगभग एक ही दौर से जुड़े इन दोनों ऐतिहासिक स्थानों में इतना फर्क क्यों है? 

दिल्ली और जयपुर के जंतर-मंतर कब बने?

दिल्ली और जयपुर के दोनों जंतर-मंतर का निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने करवाया था. हालांकि, दोनों के बनने के समय में 10 साल का अंतर है. दिल्ली का जंतर-मंतर 1724 में बनाया गया था. यह भारत में बनी पांच वेधशालाओं में सबसे पुरानी मानी जाती है. इसके बाद 1734 में जयपुर का जंतर-मंतर बनाया गया. आकार में जयपुर का जंतर-मंतर दिल्ली के मुकाबले काफी बड़ा है. यहां कई बड़ी और खास खगोलीय संरचनाएं बनी हुई हैं.

जयपुर के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन क्यों नहीं होते?

जयपुर के जंतर-मंतर को उसकी खास बनावट और अच्छी देखभाल के कारण यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया गया है. यहां दुनिया की सबसे बड़ी पत्थर की धूपघड़ी सम्राट यंत्र भी है. इसलिए इस जगह पर सुरक्षा और संरक्षण के सख्त नियम लागू हैं. वहीं, दिल्ली का जंतर-मंतर भी एक संरक्षित ऐतिहासिक स्मारक है, लेकिन इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर का दर्जा नहीं मिला है. यही एक बड़ी वजह है कि दिल्ली में प्रदर्शन होते हैं, जबकि जयपुर के जंतर-मंतर पर ऐसे धरने नहीं होते.

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026 Gift Idea: 500 ही है बजट, बहन को राखी पर दें ये गिफ्ट; देखते ही हो जाएगी खुश

दिल्ली का जंतर-मंतर प्रदर्शन का बड़ा केंद्र कैसे बना?

दूसरी ओर, दिल्ली का जंतर-मंतर 1990 के दशक में धीरे-धीरे बड़े विरोध-प्रदर्शनों की जगह बन गया. संसद और केंद्र सरकार के दफ्तरों के पास होने के कारण यह जगह प्रदर्शन के लिए सही मानी गई. यहां बड़ी भीड़ को संभालना भी आसान था. इसी वजह से सरकार ने जंतर-मंतर के इस इलाके को धरना और प्रदर्शन के लिए तय जगह बना दिया. इसके बाद यह जगह देशभर के आंदोलनों का एक बड़ा केंद्र बन गई.

ये भी पढ़ें: Toxic Cast Fees: साउथ की सबसे बड़ी स्टार से भी ज्यादा है कियारा आडवाणी की फीस, यश की सैलरी सुन बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को भी हुआ जलन

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में छोटी बचत से बनाएं मोटा फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का पूरा गणित

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में हर महीने 5,000…

Last Updated: October 26, 2026 18:08:50 IST

अनंत सिंह और नीलम देवी को एक और झटका, JDU से बाहर करने के बाद सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

Anant Singh: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी इन दिनों…

Last Updated: October 26, 2026 17:52:19 IST

Kal Ka Rashifal 27 October 2026: जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा करियर, कारोबार, धन मंगलवार का दिन

Kal Ka Rashifal 27 October 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का…

Last Updated: October 26, 2026 17:53:02 IST

सरकारी नौकरी में सैलरी के अलावा रिटायरमेंट पर मिलते हैं कई फायदे, पेंशन से लेकर ग्रेच्युटी तक जानें नियम

Government Retirement Benefits: सरकारी नौकरी में कर्मचारियों को सैलरी और भत्तों के अलावा रिटायरमेंट के…

Last Updated: October 26, 2026 17:40:29 IST

Kanpur Crime: बच्चों के विवाद में हैवान बनी भाभी! देवर के प्राइवेट पार्ट पर काटा, लगे 55 टांके

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा…

Last Updated: October 26, 2026 17:35:13 IST