Jammu and Kashmir Poonch blast: जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास कृष्णा घाटी सेक्टर के सतवाल नाकी इलाके में हुए धमाके में चार घुसपैठियों की मौत की जानकारी सामने आई है. इनमें लश्कर ए तैयबा के कमांडर मोहम्मद फैजान की पहचान किए जाने का दावा है, हालांकि अधिकारियों ने पाकिस्तान की ओर मौजूद समूह की पहचान स्पष्ट नहीं की है. घटना के बाद सीमा पर अलर्ट बढ़ाया गया है.
गुजरात की फार्मा कंपनी में ब्लास्ट
Jammu and Kashmir Poonch blast: जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कृष्णा घाटी सेक्टर के सतवाल नाकी इलाके में जोरदार धमाका हुआ है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस विस्फोट में घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकवादियों की मौत हो गई. मारे गए लोगों में लश्कर ए तैयबा के शीर्ष कमांडर मोहम्मद फैजान के शामिल होने की बात कही जा रही है. हालांकि, अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के समय LoC के पाकिस्तान की ओर एक समूह की आवाजाही हो रही थी और यह स्पष्ट नहीं है कि उस समूह में संदिग्ध आतंकवादी थे या गश्त कर रहे पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी.
यह धमाका पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में जीरो लाइन के पास नंगी टेकरी के नजदीक हुआ. शुरुआती जानकारी में आशंका जताई गई है कि एंटी इनफिल्ट्रेशन ग्रिड के तहत बिछाई गई बारूदी सुरंगों में विस्फोट हुआ. बताया जा रहा है कि इसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हुई. एक मृतक की पहचान लश्कर ए तैयबा के कमांडर मोहम्मद फैजान के रूप में किए जाने की बात सामने आई है. हालांकि, घटना से जुड़ी परिस्थितियों और समूह की पहचान को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है.
Anant Singh daughter wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी…
Dia Mirza controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील वाला…
Gujarat Crime News: गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद तालुका के विंछिया गांव में 10…
Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन…
Tanzania Viral Video: तंजानिया के एक वायरल वीडियो को लेकर जयपुर की बताई जा रही…
Jhunjhunu accident: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सोमवार को सड़क निर्माण के…